'राम कभी भी कैद नहीं हुए हैं...', अमित शाह के ऐलान पर इस नेता का तंज
'राम कभी भी कैद नहीं हुए हैं...', अमित शाह के ऐलान पर इस नेता का तंज
Share:

पटना: अयोध्या में प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर तैयार किया जा रहा है। गृह मंत्री अमित शाह घोषणा कर चुके हैं कि अगले वर्ष 1 जनवरी से लोग राम मंदिर में दर्शन करने जा पाएंगे। अब जब से शाह की ओर से ये घोषणा हुई है, सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर भी तेज हो गया है। एक ओर भाजपा एवं कुछ दूसरे लोग इस घोषणा को जान और अधिक उत्साहित हो गए हैं तो वहीं कई विपक्षी दल इस ऐलान से खास खुश नहीं हैं।

वही कुछ ऐसी ही प्रतिक्रिया राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह द्वारा भी दी गई है। उन्होंने जोर देकर कहा है कि राम तो लोगों के दिलों में बसते हैं, मंदिरों में नहीं। वे बोलते हैं कि हम हे राम में भरोसा करते हैं श्रीराम में नहीं हमारे हृदय में राम है पत्थर अनुमान मंदिरों में नहीं। जगदानंद सिंह ने कहा कि श्री राम ना तो अयोध्या में है तथा ना ही लंका में बल्कि श्री राम सेबारी की कुटिया में आज भी उपस्थित हैं। जगदानंद सिंह ने अमित शाह पर हमला बोलते हुए कहा कि अब श्री राम लोगों के दिलों में से हटकर क्या मंदिरों में बैठेंगे। उन्होंने गृह मंत्री से सवाल पूछते हुए कहा कि क्या श्री राम रामायण से भाग जाएंगे, लोगों के दिलों में से भाग जाएंगे, क्या भारत राम का नहीं रहेगा। अब केवल मंदिर ही राम का रहेगा। केवल नफरत की जमीन पर इस मंदिर का निर्माण हो रहा है अब इस देश में मानवता नहीं बची है। अब उन्मादियों के राम बचे हुए हैं।

आगे राजद नेता बोलते हैं कि भारत में यह माना जाता था कि सब के दिलों में राम हैं, पूरा देश राम में हैं, कण-कण में उनका वास है। भारत में राम को लोगों के दिलों में से छीन कर केवल पत्थरों के आलीशान भवन में  बैठाया नहीं जा सकता राम कभी भी कैद नहीं हुए हैं। जगदानंद सिंह के बयान पर भाजपा के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पलटवार किया है। उन्होंने जगदानंद के बयान को आस्था पर चोट बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। शहजाद पूनावाला ने ये भी बोला कि यादव परिवार के नजदीकी जगदानंद सिंह ने राम और राम जन्मभूमि को लेकर आपत्तिजनक वक्तव्य दिया है। क्या इस प्रकार का बयान दूसरे धर्म के लिए दिया जा सकता है? उन्होंने कहा कि वोट बैंक के चलते इस प्रकार के बयान बार-बार दिए जा रहे हैं। इस पर कार्रवाई होनी चाहिए।

'नफरत की जमीन पर राम मंदिर का निर्माण', इस नेता के बयान ने मचाया बवाल

'या अल्लाह मुसलमानों को शक्ति दो, गैर-मुस्लिमों का सफाया करो..', इमाम शेख यूनुस का जहरीला Video

'10 रुपए की रसीद कटवाओ और 3 साल तक सुरक्षा पाओ..', ओपी राजभर का अनोखा ऑफर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -