दुर्लभ योग में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
दुर्लभ योग में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Share:

श्रावण मास में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के अवसर पर रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाता है। इस बार यह पर्व बहुत ही दुर्लभ संयोग लेकर आया है। दरअसल इस दिन रक्षाबंधन पर गुरू आदित्य योग होगा। जिसमें धनिष्ठा नक्षत्र के साथ कुंभ राशि के चंद्रमा की साक्षी हो रही है। इस दिन गुरू और सूर्य सिंह राशि में गोचरस्थ होंगे। भाईयों द्वारा बहनों को दिया गया उपहार भी बेहद महत्वपूर्ण हो जाएगा। वर्षों बाद ऐसा दुर्लभ योग आ जाने से यह पर्व बहुत ही महत्वपूर्ण होगा। कुंभ राशि के चंद्रोदय स्पर्श में यह तिथि आएगी। जिस कारण कहीं कहीं पर यह पर्व दो दिनों तक मनाया जाएगा।

यूं तो जन्माष्टमी तक यह पर्व मनाया जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार रक्षाबंधन के अवसर पर दोपहर 1.49 बजे तक भद्रा का पर्व मनाया जाएगा। गुरूवार और सूर्य सिंह राशि में गोचर होगा। यही नहीं श्रावण शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के अवसर पर धनिष्ठा नक्षत्र का संयोग भी बनेगा। तो दूसरी ओर इसे धनकारी भी माना गया है। स्वर्ण और रजत के साथ इसे ऐश्वर्य के साथ शुभ - समृद्धि प्रदान करने वाला भी माना जा रहा है।

इस अवसर पर बारह ज्योर्तिलिंग में से एक श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्री महाकालेश्वर को सवा लाख लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा और इस मंदिर के समीप श्री बड़े गणेश मंदिर में राखी बंधेगी। मिली जानकारी के अनुसार इस पर्व में 29 अगस्त की दोपहर 1.49 बजे तक तो भ्रदा लगी रहेगी।

जिसके कारण इस मुहूर्त में राखी नहीं बांधी जा सकेगी। जिसके बाद लाभ और अमृत के चौघड़िया में श्रवण भगवान का पूजन होगा और राखी बांधने का सिलसिला प्रारंभ हो जाएगा। प्रदोषकाल के बाद लाभ, शुभ के समय में रक्षाबंधन का उत्सव मनाया जाएगा। रात करीब 11.30 बजे पर्व मनाया जाएगा। इस योग में बहनों को चांदी की वस्तुऐं, इलेक्ट्राॅनिक्स उत्पाद, मोबाईल, लैपटाॅप, आईपाॅड, घडि़यां और अन्य उपहारों की पूछपरख प्रारंभ हो गई है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -