इस साल कब है राखी, जानिए शुभ मुहूर्त
इस साल कब है राखी, जानिए शुभ मुहूर्त
Share:

सावन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को रक्षा बंधन का पर्व धूम-धाम से मनाया जाता है। जी हाँ और इस साल यह पर्व यानी रक्षा बंधन 11 अगस्त को है। जी दरअसल इस दिन बहनें अपने भाई के हाथ में रक्षा सूत्र बांधती हैं और भाई उनकी रक्षा का वचन देते हैं। आप सभी को बता दें कि रक्षा बंधन का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है और सावन या श्रावण मास की पूर्णिमा को श्रावण पूर्णिमा या कजरी पूनम के नाम से भी जानते हैं। जी दरअसल रक्षा बंधन के दिन इस साल कई शुभ संयोगों का निर्माण हो रहा है और इस साल राखी के दिन आयुष्मानयोग, सौभाग्य योग व रवि योग बन रहे हैं।

जी दरअसल आयुष्मान योग 11 अगस्त को दोपहर 03 बजकर 32 मिनट तक रहेगा और इसके बाद सौभाग्य योग शुरू होगा। आपको बता दें कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इन शुभ योगों में किए कार्यों में सफलता व मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

रक्षा बंधन 2022 शुभ मुहूर्त- हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा 11 अगस्त, गुरुवार को सुबह 10 बजकर 38 मिनट से शुरू होगी। यह अगले दिन यानी 12 अगस्त, शुक्रवार को सुबह 07 बजकर 5 मिनट पर समाप्त होगी। वहीं उदयातिथि के अनुसार, रक्षा बंधन का त्योहार 11 अगस्त को मनाया जाएगा।

राखी बांधने का उत्तम मुहूर्त- 11 अगस्त को राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 09 बजकर 28 मिनट से प्रारंभ होगा। बहनें सुबह 09 बजकर 28 मिनट से रात 09 बजकर 14 मिनट तक रक्षा सूत्र भाइयों की कलाई पर बांध सकती हैं।

बहनें भाई को राखी बांधते समय इस मंत्र को पढ़ें- ॐ येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबल:। तेन त्वामभि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल।

चाहते हैं सुखी वैवाहिक जीवन तो इस दिशा में फेंक दें 11 गोमती चक्र

जुलाई के महीने में हैं कौन-कौन से व्रत-त्यौहार, यहाँ देखिये पूरी लिस्ट

गुप्त नवरात्र में करें इन मन्त्रों का जाप, मिलेगी अथाह धन-दौलत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -