रक्षाबंधन: भाई अपनी बहन की राशि के अनुसार दें उसे गिफ्ट
रक्षाबंधन: भाई अपनी बहन की राशि के अनुसार दें उसे गिफ्ट
Share:

रक्षा बंधन का पर्व 22 अगस्त 2021 यानी रविवार को मनाया जाने वाला है। यह पर्व भाई -बहन के प्यार का प्रतीक माना जाता है। इस दिन भाई अपनी बहन को गिफ्ट देता है और बहन अपने भाई को राखी बांधती है। राखी का पर्व सबसे अहम माना जाता है और यह पर्व हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को आता है। वैसे अगर आप अपनी बहन को राखी के दिन गिफ्ट देने के बारे में सोच रहे हैं तो आप उन्हें उनकी राशि अनुसार गिफ्ट दे सकते हैं। अब आइए आपको बताते हैं राशि के अनुसार आप अपनी बहन को कौन सा गिफ्ट दें।

मेष राशि- इस राशि के लोगों का लाल रंग शुभ माना जाता है। अगर आपकी बहन की राशि यह है तो आप उन्हें लाल रंग की कोई चीज गिफ्ट करें। 


वृषभ राशि- इस राशि के लोगों का सफेद रंग शुभ माना जाता है।अगर आपकी बहन की राशि यह है तो आप उन्हें सफेद रंग की कोई चीज या चांदी की वस्तु गिफ्ट करें।


मिथुन राशि- इस राशि के लोगों का हरा रंग शुभ माना जाता है। अगर आपकी बहन की राशि यह है तो आप उन्हें हरे रंग की कोई वस्तु गिफ्ट करें।

कर्क राशि- इस राशि के लोगों का सफेद शुभ माना जाता है। अगर आपकी बहन की राशि यह है तो आप उन्हें सफेद मोती या सफेद रंग की कोई वस्तु गिफ्ट करें।

सिंह राशि- अगर आपकी बहन की राशि यह है तो आप उन्हें पीले, या सुनहरे रंग की कोई वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं।

कन्या राशि- अगर आपकी बहन की राशि यह है तो आप उन्हें पन्ने की अंगूठी या गणेश जी की मूर्ति गिफ्ट करें। या फिर हरे रंग की कोई भी वस्तु गिफ्ट करें।

तुला राशि- अगर आपकी बहन की राशि यह है तो आप उन्हें चांदी के गहने या रेशमी कपड़े उपहार में दे।

वृश्चिक राशि- अगर आपकी बहन की राशि यह है तो आप उन्हें तांबे की चीजें गिफ्ट करें या लाल रंग की चुनरी गिफ्ट करें।

धनु राशि- इस राशि के लोगों का पीला रंग शुभ माना जाता है। अगर आपकी बहन की राशि यह है तो आप उन्हें पीले रंग की कोई वस्तु गिफ्ट करें।

मकर राशि- इस राशि के लोगों को धातु की वस्तु गिफ्ट करना शुभ माना जाता है। अगर आपकी बहन की राशि यह है तो आप उन्हें मोबाइल या कोई भी गैजेट गिफ्ट करें।

कुंभ राशि- इस राशि का ग्रह स्वामी शनि देव माने जाते हैं। अगर आपकी बहन की राशि यह है तो आप उन्हें काले रंग की चीज गिफ्ट करें जो इलेक्ट्रॉनिक हो।

मीन राशि- इस राशि के स्वामी बृहस्पति माने जाते हैं। अगर आपकी बहन की राशि यह है तो आप उन्हें पीतल का सामान दें या पीले रंग की चीज गिफ्ट करें।

फर्राटेदार अंग्रेजी में बात कर रही कूड़ा बीनने वाली महिला, वीडियो वायरल

जयंती विशेष: क्या आप जानते हैं देश के सबसे युवा पीएम राजीव गांधी का असली नाम ?

Sadbhavna Diwas 2021: कैसे हुई थी सद्भावना दिवस की शुरुआत, जानिए इसका महत्व

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -