रक्षा बंधन आदर्श मूल्यों का प्रतीक पर्व : शिवराज
रक्षा बंधन आदर्श मूल्यों का प्रतीक पर्व : शिवराज
Share:

भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रक्षा-बंधन के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। चौहान ने कहा कि रक्षा-बंधन भारतीय संस्कृति के आदर्श मूल्यों का प्रतीक पर्व है। बहनों के मान-सम्मान की सुरक्षा और भाइयों के सुदीर्घ जीवन की मंगल-कामना से जुड़ा यह पर्व समाज की भावनात्मक एकता को मजबूत करता है। चौहान ने कहा कि राज्य सरकार बहन-बेटियों के मान-सम्मान की रक्षा के लिए संकल्पित है और इस दिशा में पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्घता के साथ काम कर रही है।

जनसंपर्क एवं ऊर्जा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रक्षा-बंधन पर बधाई देते हुए कहा है कि भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक यह पर्व बहनों के मान-सम्मान की सुरक्षा और भाइयों के सुदीर्घ जीवन की मंगल-कामना का पर्व है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -