आखिर क्यों मनाते हैं राखी का पर्व, जानिए पौराणिक कथा
आखिर क्यों मनाते हैं राखी का पर्व, जानिए पौराणिक कथा
Share:

रक्षाबंधन का पर्व हर साल मनाया जाता है। यह पर्व इस साल 22 अगस्त को मनाया जाने वाला है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती हैं और उनके उज्‍ज्‍वल भविष्‍य की कामना करती हैं। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं वो वजह जिसके चलते रक्षाबंधन मनाते हैं।


क्यों मनाते हैं रक्षाबंधन- भगवत पुराण और विष्णु पुराण के अनुसार बलि नाम के राजा ने भगवान विष्णु से उनके महल में रहने का आग्रह किया। भगवान विष्णु इस आग्रह को मान गए और राजा बलि के साथ रहने लगे। मां लक्ष्मी ने भगवान विष्णु के साथ वैकुण्ठ जाने का निश्चय किया, उन्होंने राजा बलि को रक्षा धागा बांधकर भाई बना लिया। राजा ने लक्ष्मी जी से कहा कि आप मनचाहा उपहार मांगें। इस पर मां लक्ष्मी ने राजा बलि से कहा कि वह भगवान विष्णु को अपने वचन से मुक्त कर दें और भगवान विष्णु को माता के साथ जानें दें। इस पर बलि ने कहा कि मैंने आपको अपनी बहन के रूप में स्वीकार किया है। इसलिए आपने जो भी इच्छा व्यक्त की है, उसे मैं जरूर पूरी करूंगा। राजा बलि ने भगवान विष्णु को अपनी वचन बंधन से मुक्त कर दिया और उन्हें मां लक्ष्मी के साथ जाने दिया।

एक अन्य कथा के अनुसार यह मान्यता है कि महाभारत की लड़ाई से पहले श्री कृष्ण ने राजा शिशुपाल के खिलाफ सुदर्शन चक्र उठाया था, उसी दौरान उनके हाथ में चोट लग गई और खून बहने लगा तभी द्रोपदी ने अपनी साड़ी में से टुकड़ा फाड़कर श्री कृष्ण के हाथ पर बांध दिया। बदले में श्री कृष्ण ने द्रोपदी को भविष्य में आने वाली हर मुसीबत में रक्षा करने की कसम दी थी।

रक्षाबंधन मनाने से पहले सजा लें अपनी थाली, इन 5 चीजों को जरूर करें शामिल

मुरुगेश निरानी का बड़ा एलान, कहा- "कर्नाटक के औद्योगिक क्षेत्रों में बनेंगे एकीकृत टाउनशिप।।।"

JK: LG मनोज सिन्हा ने विदेश राज्य मंत्री से किया काबुल में फंसे कश्मीरी प्रोफेसरों को स्वदेश लाने का आग्रह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -