खजराना गणेश और रणजीत हनुमान को बंधी राखी, महाकाल को लगा लड्डुओं का महाभोग
खजराना गणेश और रणजीत हनुमान को बंधी राखी, महाकाल को लगा लड्डुओं का महाभोग
Share:

इंदौर/ब्यूरो। विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर, खजराना गणेश और रणजीत हनुमान मंदिर में भगवान का मनमोहक श्रृंगार किया गया। खजराना गणेश मंदिर में भगवान को पंचामृत से अभिषेक किया। शुद्ध घी और सिंदूर का चोला चढ़ाया। भगवान का तिरंगे की थीम पर श्रृंगार किया गया। विभिन्न किस्म के फूल भगवान गणेश को अर्पित किए। गजानन के साथ विराजित रिद्धि-सिद्धि और शुभ-लाभ का भी सुंदर श्रृंगार किया गया। उन्हें नए वस्त्र पहनाए गए। सफेद फूलों की मालाएं अर्पित की। मंदिर के पुजारियों ने भगवान गणेश का विधि-विधान से पूजन कर आरती की। चांदी के पात्र में मिठाई और फलों का भोग भगवान को अर्पित किया गया।

विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वरज्योर्तिलिंगमंदिर में श्रावण पूर्णिमा को रक्षाबंधन पर भस्मारती के बाद महाकाल बाबा को सबसे पहले राखी बांधी गई। इसके साथ पुजारियों ने बाबा महाकाल को लड्डुओं का महाभोग लगाया। परंपरा के अनुसार उज्जैन में सभी त्योहार सबसे पहले महाकाल मंदिर में मनाए जाते हैं। श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार रक्षा बंधन पर्व पर तड़के 3 बजे भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल को मस्तक पर रजत का चंद्र अर्पित कर राखी बाँधी गई। सबसे पहले अल सुबह मंदिर के कपाट खोले गए। मंत्रोच्चार के साथ जल से भगवान महाकाल को स्नान कराने के पश्चात दूध,दही ,घी ,शहद फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया गया।

इंदौर के रणजीत हनुमान मंदिर में संकटमोचन का खूबसूरत श्रृंगार किया। मंत्रों के साथ पंचामृत से भगवान का अभिषेक किया गया। तेल और सिंदूर का चोला चढ़ाया गया। सफेद रंग के नए वस्त्र पहनाए। आकड़े के पत्तों पर जय सीता-राम लिखकर पत्तों की माला भगवान को अर्पित की गई। गुलाब के फूल भगवान को अर्पित किए। गेंदा और गुलाब के फूलों की पंखुड़ियों से भगवान का सिंहासन सजाया गया। मंदिर के पुजारी पं. दीपेश व्यास द्वारा भगवान का पूजन किया गया। भक्तों के साथ भगवान की आरती भी की गई। मिठाई और फलों को भोग भगवान को अर्पित किया। इस मंदिर की मान्यता है कि यहां भक्तों की मनोकामना पूरी होती है। दूर-दूर से भक्त यहां भगवान के दर्शन करने आते है।

तिरंगा यात्रा में शामिल हुए 5 हजार छात्र-छात्राएं

तिरंगा अभियान पर बिजली वितरण कंपनी का अनोखा प्रयोग

इन प्रश्नों के उत्तर से मिलेगी प्रतियोगी परीक्षा में आपको सफलता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -