करण-निशा के विवाद पर बोलीं राखी सावंत- 'एक हो जाओ वरना भगवान को चोट पहुंचेगी'
करण-निशा के विवाद पर बोलीं राखी सावंत- 'एक हो जाओ वरना भगवान को चोट पहुंचेगी'
Share:

करण मेहरा और निशा रावल की कंट्रोवर्सी इन दिनों सुर्ख़ियों में है। दोनों आए दिन एक-दूजे पर तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं। आप जानते ही होंगे कि बीते दिनों ही निशा ने करण के खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था और शिकायत दर्ज कराई थी। वही इन आरोपों के बाद मुंबई पुलिस ने करण मेहरा को गिरफ्तार किया था। उसके बाद करण को जमानत मिल गई थी। वहीँ जमानत मिलने के बाद निशा और करण ने अपने रिश्ते के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए। अब तक दोनों की लड़ाई पर कई सेलेब्स ने प्रतिक्रिया दी है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इस लिस्ट में कश्मीरा शाह, रोहन मेहरा, रोहित वर्मा और चाहत खन्ना शामिल है। अब इसी बीच राखी सावंत का बयान सामने आया है। उन्होंने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। राखी ने कहा, ''मैं चाहती हूं कि वो दोनों फिर से एक हो जाएं।'' इसी के साथ मीडिया से बातचीत करते हुए राखी सावंत ने कहा, 'निशा और करण एक हो जाओ, हर मिया बीवी में झगड़े होते ही हैं, तो मेरा सुझाव है प्लीज एक हो जाओ। आपके पास एक सुंदर घर है। मैं आईं हूं तुम लोगों के साथ। आप एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। यहां लोग दो दोस्तों को अलग करने की कोशिश करते हैं।। मैं आपको बता रही हूं 'एक शादी, एक प्यार और एक पति और एक ही पत्नी' तो प्लीज एक हो जाओ। अगर तुम लोग अलग हो जाओगे तो यह केवल भगवान को चोट पहुंचेगी।'

इसके पहले भी राखी इस पर बयान दे चुकीं हैं। उन्होंने बीते दिनों कहा था, 'अब मेरा शादी पर से और प्यार से विश्वास उठ गया है। जो दोनों एक दूर से इतना प्यार करते थे, दोनों जीने मरने की कसम खाते थे, एक दूसरे से इतना प्यार करते थे।। हे भगवान।' बात करें निशा और करण के बारे में तो बीते दिनों ही निशा ने करण पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें कुछ महीने पहले उनके अफेयर के बारे में पता चला था।

भारत में नहीं होगा T 20 वर्ल्ड कप, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का दावा

मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति सर अनिरुद्ध के निधन पर भारत में राजकीय शोक, यूपी के इस गाँव से था ख़ास ताल्लुक

लापता हुए रैपर MC Kode, आखिरी पोस्ट में लिखा- 'मैं परेशान हो चुका हूं'

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -