प्रेग्नेंट है राखी सावंत! इस कारण करना पड़ा शादी का खुलासा
प्रेग्नेंट है राखी सावंत! इस कारण करना पड़ा शादी का खुलासा
Share:

मनोरंजन जगत की मशहूर एक्ट्रेस राखी सावंत अक्सर ख़बरों में बनी रहती हैं। राखी की दूसरी शादी ने इन दिनों बवाल मचा रखा है। एक ओर राखी बोलती हैं उनका निकाह आदिल खान के साथ हुआ है। वहीं आदिल हैं कि राखी संग निकाह का सच बताने के लिए 10-12 दिनों का समय मांग रहे हैं। अब राखी की शादी को लेकर नया दावा सामने आया है।

वही अब ख़बरें सामने आ रही है कि राखी सावंत प्रेग्नेंट हैं। वे आदिल खान दुर्रानी संग अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। वही राखी सावंत ने प्रेग्नेंसी पर कुछ भी बोलने से मना किया है। राखी से जब पूछा गया कि क्या वे आदिल के बच्चे की मां बनने वाली हैं? इसके जवाब में राखी ने कहा- नो कमेंट्स। अब राखी सावंत का प्रेग्नेंसी की अटकलों पर कुछ भी नहीं बोलना प्रशंसकों को हैरान कर रहा है। यदि ऐसी कोई बात नहीं है तो क्यों राखी ने स्पष्ट मना नहीं किया? 

राखी सावंत की निजी जिंदगी हमेशा से विवादों में रही है। पहली शादी रितेश से हुई थी। उनकी सीक्रेट वेडिंग पर पहले तो महीनों तक लोगों को विश्वास नहीं हुआ। लोग इसे राखी का नया पब्लिसिटी स्टंट ही समझ रहे थे। फिर जब राखी रितेश के साथ बिग बॉस में आईं तो लोगों ने उनकी शादी पर भरोसा किया। शो से बाहर होने के बाद दोनों के नए पंगे सामने आए। राखी और रितेश की शादी में बहुत लड़ाई हुई। अंत में उनका तलाक हुआ। रितेश से दर्द मिलने के बाद राखी की जिंदगी में आए आदिल खान दुर्रानी। दोनों की प्रेम कहानी देख लगा उनका ये साथ हमेशा रहेगा। अभी भी दोनों साथ हैं मगर कई ट्विस्ट आ गए हैं। राखी ने अचानक से आदिल संग सीक्रेट निकाह को रिवील किया। 

1 नहीं बिग बॉस से बाहर होंगे 3 लोग, नाम जानकर लगेगा झटका

तेजस्वी प्रकाश के बाद बिग बॉस की ये कंटेस्टेंट बनेगी एकता कपूर की हीरोइन

बिग बॉस पहुंचा भारती सिंह का 'गोला', सलमान खान ने दिया ये कीमती तोहफा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -