राखी बिड़लान हो सकती है दिल्ली विधानसभा की उपाध्यक्ष
राखी बिड़लान हो सकती है दिल्ली विधानसभा की उपाध्यक्ष
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा की उपाध्यक्ष के रुप में बंदना कुमारी द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद अब चर्चा है कि आम आदमी पार्टी की विदायक राखी बिड़लान को को विधानसभा का उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है। राखी मंगोलपुरी से आप की विधायक है। सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही राखी के नाम पर अंतिम मुहर लगने वाली है।

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के 49 दिन के कार्यकाल में राखी बिड़लान मंत्री रह चुकी है। उन्होने मंगोलपुरी से कांग्रेस के लगातार चार विधायक रह चुके राजकुमार चौहान को हराया था। वे दोबारा इसी सीट से विधायक चुनी गई।

बीजेपी द्वारा उन पर भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया गया। नगर निगम उपचुनाव में बंदना कुमारी के विधानसभा क्षेत्र शालीमार बाग के एक वार्ड में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार की हार हुई थी। इसके बाद उन्होंने उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। राखी का नाम कई विवादों से भी जुड़ा रहा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -