कृष्णा की बांसुरी कहां छिपी हुई है? यह फिल्म में दिखाएंगे......
कृष्णा की बांसुरी कहां छिपी हुई है? यह फिल्म में दिखाएंगे......
Share:

बॉलीवुड की सफलतम फिल्मो के दिग्गज निर्देशको में शुमार निर्देशक राकेश ओमप्रकार मेहरा जिन्होंने रंग दे बसंती', 'दिल्ली-6', 'भाग मिल्खा भाग' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है. तथा अब सुनने मेंआ रहा है कि निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा अब बदलते सामाजिक परिवेश पर फिल्मों की कहानियां लिख रहे हैं। वे इस समय 4 कहानियों पर काम कर रहे हैं, जिनमें किसानों से जुड़े मुद्दे प्रमुख हैं। हाल ही में हुई मुलाकात में मेहरा ने अपनी कहानियों के बारे में विस्तार से बताया। वे कहते हैं, "मैं तीन-चार विषयों पर काम कर रहा हूं।

किसानों की आत्महत्या एक ऐसा विषय है, जिसने हम सभी को झकझोंरा है। इस पर मैं कहानी लिख रहा हूं। देश में महिलाओं के लिए टॉयलेट नहीं हैं, इस पर भी मेरी एक कहानी है। इसे कॉमेडी फॉर्म में लिख रहा हूं। बहुत मजेदार कहानी है, जिसमें समस्या को कॉमिक अंदाज में लाएंगे। एक कहानी एजुकेशन सिस्टम पर लिख रहा हूं। ये जो 98.20 फीसदी का नया सिस्टम है उस पर। इसका कितना प्रेशर बन गया है, इस पर फोकस कर रहा हूं।" निर्देशक राकेश भगवान कृष्ण पर भी कहानी लिख रहे हैं।

इस बारे में उन्होंने बताया, "एक अन्य कहानी कृष्ण की बांसुरी को ढूंढने की है। आखिर, आज के जमाने में कृष्णा की बांसुरी कहां छिपी हुई है? शायद इसे बनाने के दौरान महाभारत काल की चीजें सामने आ सकें। इस खोज में महाभारत युद्ध के हथियार सामने आ सकें। कौन सी कहानी पहले आकार लेकर शूटिंग सेट पर जाएगी, इस बारे में फिलहाल कुछ नहीं कह सकता। कुछ भी संभव हो सकता है।"

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -