राकेश मारिया अब होंगे DG होमगार्ड
राकेश मारिया अब होंगे DG होमगार्ड
Share:

मुंबई : मुंबई के पुलिस विभाग में एक बड़ा बदलाव किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मुबई पुलिस के कमिश्नर राकेश मारिया को पुलिस कमिश्नर के पद से पदोन्नत कर दिया गया है। उन्हें डीजी होमगार्ड के पद पर पदोन्नत कर दिया गया है। माना जा रहा है कि शीना बोरा हत्याकांड में पुलिस की मेहनत और पुलिस द्वारा अच्छा कार्य करने के बाद उन्हें इस तरह से पदोन्नत किया गया है। हालांकि उनकी नई नियुक्ति पर सवाल किया गया है। यह अभी पूरी तरह से तय नहीं है कि उन्हें पदोन्नत किया गया है कि या फिर पुलिस कमिश्नर पद से हटाया गया है।

मगर इस खबर से मुंबई पुलिस प्रभावित हो रही है। मुंबई पुलिस में इस बदलाव को लेकर चर्चा चल पड़ी है। माना जा रहा है कि यह निर्णय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस की मंशा के अनुरूप लिया गया है। श्री मारिया के डीजी होमगार्ड नियुक्त होने के बाद मुंबई के पुलिस कमिश्नर पद पर अहमद जावेद की नियुक्ति की जाएगी। मुंबई के पुलिस कमिश्न राकेश मारिया को डीजी होमगार्ड बनाए जाने को लेकर तर्क दिया जा रहा है कि उनका कार्यकाल 30 सितंबर तक ही था। हालांकि यह भी कहा गया है कि सरकार उन्हें डीजी बनाए जाने के साथ ही कमिश्नर पद पर बरकरार रख सकती थी।

माना जा रहा है कि उनसे राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस नाराज थे। दरअसल पुलिस ने शीना मर्डर केस सुलझाने में सारी ताकत लगा दी जबकि पुलिस का अन्य केस पर ध्यान नहीं था। उल्लेखनीय है कि ललित मोदी के साथ कमिश्नर राकेश मारिया की फोटो सामने आने के बाद इस मसले पर भी विवाद हुआ था। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -