राज्यसभा में उठी मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न से नवाजे जाने की मांग
राज्यसभा में उठी मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न से नवाजे जाने की मांग
Share:

नई दिल्ली : हॉकी के जादूगर के नाम से मशहूर भारतीय मेजर ध्यानचंद को राज्यसभा में विभिन्न दलों के सदस्यों ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग की है. ध्यानचंद ने देश को वर्ष 1928, 1932 और 1936 में तीन ओलंपिक पदक दिलवाये. उनका 48 मैचों में 109 गोल बनाने का रिकॉर्ड आज तक नहीं टूटा. 

सपा के चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि दूसरे देशों ने बड़ी राशि दे कर ध्यानचंद को अपने यहां कोच बनने के लिए बुलाया लेकिन हॉकी के इस देशभक्त जादूगर ने सभी पेशकश अस्वीकार कर दीं. यादव के अनुसार, एक समय भारत को अपना उपनिवेश बनाने वाले ब्रिटेन की संसद में भी ध्यानचंद को सम्मानित किया गया. लेकिन उनके अपने ही देश में अब तक उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित नहीं किया गया.

भारतीय हॉकी के पूर्व कप्तान बीजद के दिलीप तिर्की ने यादव की इस मांग का समर्थन करते हुए कहा कि वह भी पूर्व में यह मांग उठा चुके हैं. उन्होंने कहा कि 20वीं सदी के महान खिलाडी ध्यानचंद के नाम पर देश में पुरस्कार दिया जाता है, उनके नाम पर स्टेडियम है लेकिन उन्हें भारत रत्न से भी सम्मानित किया जाना चाहिए.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -