फूट-फूटकर रो रहे हैं राजू श्रीवास्तव के पत्नी-बच्चे, निधन की खबरों से हैं परेशान
फूट-फूटकर रो रहे हैं राजू श्रीवास्तव के पत्नी-बच्चे, निधन की खबरों से हैं परेशान
Share:

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव इस समय अस्पताल में हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बीते 9 दिनों से राजू दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं। आपको बता दें कि कार्डियक अरेस्ट आने के बाद राजू को अस्पताल लाया गया था और बीते 9 दिनों में राजू की बनती बिगड़ती तबीयत को लेकर सोशल मीडिया काफी एक्टिव है। हालाँकि कॉमेडियन की हेल्थ को लेकर फेक न्यूज भी चल रही हैं और इन खबरों ने परिवार को बड़ा परेशां किया हुआ है। एक मशहूर वेबसाइट से बात करते हुए राजू श्रीवास्तव के दोस्त अशोक मिश्रा और मैनेजर राजेश शर्मा ने बताया कैसे इन फेक न्यूज ने कॉमेडियन की पत्नी और बच्चों पर असर डाला है।

अशोक मिश्रा ने कहा- 'डॉक्टर्स राजू को ठीक करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। डॉक्टर्स उन्हें अपनी निगरानी में रखे हुए हैं। डॉक्टर्स ने ऑफिशियली कुछ नहीं कहा है। ना ही कोई बुरी खबर है। कई सारे चैनल्स और मीडिया में राजू के निधन की खबर चली, इसने भाभी को बहुत आहत किया। वो रो रही थीं। बच्चे यंग एज के हैं वो रो रहे हैं। बच्चे कह रहे पापा हमारे सामने हैं और उनके बारे में ऐसी खबर चल रही है। वे लोग काफी अपसेट हैं।' इसी के साथ राजू के मैनेजर राजेश शर्मा ने कहा- 'वे बहुत परेशान हैं। तभी आखिर में राजू की पत्नी शिखा ने बयान दिया था कि गलत खबरें ना फैलाएं, जो भी है सब ठीक है। आप निगेटिविटी ना फैलाएं। हम लोग पॉजिटिव रहने की कोशिश कर रहे हैं। राजेश शर्मा कई सालों से राजू के साथ जुड़े हुए हैं। उनका राजू संग काफी जुड़ाव है। वे राजू को अपना बड़ा भाई मानते हैं।'

इसी के साथ राजेश शर्मा ने कॉमेडियन की हेल्थ का ब्यौरा देते हुए बताया कि, 'राजू के सारे ऑर्गन काम कर रहे हैं। अभी राजू स्थिर हैं। गुरुवार को दिमाग में सूजन थी लेकिन अब खत्म हो गई है। ब्रेन डेड पूरी तरह से नहीं है, वो सेमी कोमा वाली स्थिति में हैं। उनकी स्थिति बेहतर की ओर है। राजू श्रीवास्तव की तबीयत में हो रहे सुधार की न्यूज सुनने के बाद यकीनन फैंस राहत की सांस लेंगे।'

रिलीज हुआ कठपुतली का टीजर, रत्सासन की है रीमेक

जाह्नवी कपूर के एक्स बॉयफ्रेंड को डेट कर रहीं है छोटी बहन, चिट-चैट वायरल

लोगों को पसंद नहीं आई तापसी की दोबारा, एक्टिंग ने दर्शकों को कर दिया निराश

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -