अब कैसे हैं राजू श्रीवास्तव?, पत्नी बोली- 'वह जल्द ही वापस आ जाएंगे'
अब कैसे हैं राजू श्रीवास्तव?, पत्नी बोली- 'वह जल्द ही वापस आ जाएंगे'
Share:

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के रहने वाले थे और राजू श्रीवास्तव हमेशा हास्य कलाकार बनना चाहते थे। इन दिनों वह बीमार हैं। बीते कल यानी गुरुवार को ट्विटर पर राजू श्रीवास्तव को लेकर कई तरह की अटकलें सोशल मीडिया पर लगाई जा रही थी। हालाँकि इसके बाद उनकी पत्नी शिखा ने कहा, ''मेरा विनम्र अनुरोध है कि कृपया अफवाह न फैलाएं। यह हमारे मनोबल को प्रभावित करता है। हमें नकारात्मक ऊर्जा नहीं चाहिए, हमें सकारात्मकता चाहिए। कृपया उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करें और वह जल्द ही वापस आ जाएंगे। डॉक्टर अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं और राजू जी उनका साथ दे रहे हैं, वह लड़ रहे हैं। इसलिए कृपया नकारात्मकता न फैलाएं।'

वहीं दूसरी तरफ अशोक पंडित ने राजू श्रीवास्तव के लिए ट्विटर पर लिखा, ''आपने अब तक की सभी लड़ाइयां जीती हैं और आप इसे भी जीतेंगे। देश आपके लिए दुआ कर रहा है और आपके साथ हंसने का इंतजार कर रहा है।'' इसी के साथ राजपाल यादव ने भी राजू श्रीवास्तव के लिए वीडियो पोस्ट कर उनक जल्दी ठीक होने की दुआ की।

 

आप देख सकते हैं उन्होंने वीडियो में कहा है कि, 'भाई राजू श्रीवास्तव आप जल्दी से अच्छे हो जाए, हम सब आपके लिए दुआ कर रहे है।' आपको पता हो उनको दिल का दौरा पड़ा था और अचानक तबियत बिगड़ने की वजह से उनको दिल्ली के सरकारी अस्पताल एम्स में भर्ती करवाया गया था। उनके दिमाग ने काम करना बंद कर दिया। वहीं दूसरी तरफ फैंस राजू श्रीवास्तव के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं और अब भी दुआओं का दौर जारी है।

डीजल के दाम कम रखने के ल‍िए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जल्द गिरेंगे पेट्रोल के दाम!

राजस्थान की इस लड़की ने कर दिखाया कमाल! WhatsApp ने दिया इतने लाख रुपये का इनाम

जम्मू कश्मीर में बड़ा हमला करने की फ़िराक़ में आतंकी, सुरक्षाबल अलर्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -