बोल बम के जयकारे के साथ भक्त ले रहे बाबा बर्फानी का दर्शनलाभ
बोल बम के जयकारे के साथ भक्त ले रहे बाबा बर्फानी का दर्शनलाभ
Share:

जम्मू : आखिरकार इस वर्ष की अमरनाथ यात्रा प्रारंभ हो गई। आस्थावान बोल बम, जय अमरनाथ के जयकारे लगाते हुए घाटी चढ़ते रहे। व्यापक सुरक्षा बंदोबस्त के बीच करीब 1280 तीर्थयात्रियों का जत्था जम्मू से दक्षिणी कश्मीर क्षेत्र से बाबा अमरानाथ के दर्शनों के लिए रवाना हुआ। इस दौरान जम्मू के अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. पीयूष व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। पाकिस्तान द्वारा अमरनाथ यात्रा के दौरान गड़बड़ी किए जाने की संभावनाओं के बीच हिमालय स्थिति बाबा अमरनाथ की गुफा के लिए यात्रियों का जत्था रवाना हो गया।

बताया जा रहा है कि आज केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह श्री अमरानाथ गुफा की यात्रा के लिए पहुंचेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह बाबा अमरनाथ के दर्शन करेंगे और लगभग 5000 श्रद्धालुओं के जत्थे भी उनके साथ अमरनाथ पहुंचेंगे। उल्लेखनीय है कि पहलगाम से एक जत्था अमरनाथ के लिए रवाना हुआ वहीं दक्षिणी कश्मीर क्षेत्र से रवाना किए गए जत्थे में करीब 919 पुरूष, 191 महिलाऐं, 19 बच्चे और 154 साधु शामिल हैं। इस जत्थे को 34 वाहनों से भगवती नगर के शिविर से रवाना किया गया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -