कभी चपरासी के बराबर भी नहीं थी राजनाथ की हैसियत, पेंशन लेने से किया इंकार
कभी चपरासी के बराबर भी नहीं थी राजनाथ की हैसियत, पेंशन लेने से किया इंकार
Share:

मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में देश के गृह मंत्री का पद और फिर अब मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में भारत के रक्षा मंत्री के रूप में काम करने वाले राजनाथ सिंह आज पूरे 69 वर्ष के हो गए हैं। आज ही के दिन साल 1951 में चंदौली में जन्मे राजनाथ सिंह पीएम मोदी के विश्वासपात्र मंत्रियों में से एक के रूप में गिने जाते हैं। आज देश-दुनिया में अपने काम से नाम कमाने वाले राजनाथ सिंह की पेंशन एक समय किसी चपरासी से भी कम हुआ करती थी। 

मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में गृहमंत्री और दूसरे कार्यकाल में रक्षा मंत्री के पद पर काम करने वाले राजनाथ सिंह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में भी काम कर चुके हैं। राजनाथ सिंह ने मिर्जापुर के डगरपुर महाविद्यलय में प्रवक्ता के पद पर भी काम किया है और बहुत कम लोग इस बात से वाकिफ होंगे कि उन्हें इस दौरान किसी चपरासी से भी कम पेंशन मिलती थी, जानकारी के मुताबिक़, राजनाथ सिंह को 1350 रु की पेंशन मिलती थी। साल 2000 में वे इस पद से रिटायर हो गए थे। 

पद से रिटायरमेंट के बाद उनकी पेंशन की कुल राशि 9500 रु बनी। हालांकि उन्होंने इसे लेने से इंकार कर दिया। पारिवारिक जीवन की बात की जाए तो राजनाथ सिंह ने सावित्री सिंह से विवाह किया था। उनके दो बेटे पंकज सिंह और नीरज सिंह है, वहीं एक बेटी अनामिका है।  

 

विकास दुबे के एनकाउंटर पर बोले कुमार विश्वास, कहा-फ़िल्मी-पटकथा....

विकास दुबे के एनकाउंटर पर बोली मायावती, SC की निगरानी में हो ये काम

बीते दिनों लापता हुए सियोल के गवर्नर का मिला शव, जाने क्या है मामला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -