लक्षद्वीप में महात्मा गांधी की पहली प्रतिमा का अनावरण करेंगे राजनाथ सिंह
लक्षद्वीप में महात्मा गांधी की पहली प्रतिमा का अनावरण करेंगे राजनाथ सिंह
Share:

नई दिल्ली: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लक्षद्वीप में महात्मा गाँधी की पहली मूर्ति का अनावरण करने वाले हैं। इसके लिए वो आज 2 अक्टूबर, 2021 को बापू की जयंती पर राजधानी कवरत्ती जा रहे हैं। बता दें कि केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप में ये कोई पहली सार्वजनिक मूर्ति होगी। कलक्टर एस अस्कर अली ने बताया है कि पीतल की 6 फुट लंबी मूर्ति का अनावरण कवरत्ती द्वीप पर किया जाएगा। प्रशासन ने इसके लिए गाँधी जयंती के मौके पर 3 दिवसीय कार्यक्रम का भी आयोजन किया है।

ये कार्यक्रम शनिवार तक चलेंगे, जब प्रतिमा का अनावरण कर राजनाथ सिंह इसे जनता को समर्पित करेंगे। वैसे ये कोशिश पहली बार नहीं हो रही है। 2010 में भी महात्मा गाँधी की एक अर्ध-प्रतिमा के अनावरण का सरकार ने निर्णय लिया था और इसके लिए केरल की एक कंपनी को टेंडर भी दे दिया गया था। मगर, स्थानीय लोगों के विरोध प्रदर्शन की वजह से प्रतिमा द्वीप समूह पर लाए जाने का बाद भी स्थापित नहीं किया जा सका।

बता दें कि लक्षद्वीप में मुस्लिम जनसंख्या की बहुलता है, इसीलिए वहाँ के नए प्रशासक प्रफुल्ल खोड़ा पटेल को द्वीप समूह को मालदीव की तरह पर्यटन स्थल बनाने के लिए योजना लाने में बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ा था। प्रशासन ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अपना सब कुछ देने वाले सेनानियों की ये यहाँ पहली मूर्ति होगी। आंध्र प्रदेश की कंपनी ‘श्री साईं बाबा मेगा सिलपसला’ को दिया गया था, जिसने 2 हफ़्तों में 8.2 लाख रुपए की लागत से इसका निर्माण किया है।

कलकत्ता HC का निर्देश- स्कूल छात्रों को परीक्षा लिखने से नहीं रोक सकते...

अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों को 15 अक्टूबर तक दी जा सकती है भारत की यात्रा करने की अनुमति

टीकाकरण नियमों को लेकर आपस में भिड़े भारत और ब्रिटेन, यहाँ जाने पूरा मामला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -