तवांग झड़प पर एक्शन में राजनाथ सिंह, तीनों सेनाओं के प्रमुख और CDS संग बनाएँगे रणनीति
तवांग झड़प पर एक्शन में राजनाथ सिंह, तीनों सेनाओं के प्रमुख और CDS संग बनाएँगे रणनीति
Share:

ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश में तवांग सेक्टर में भारत-चीन के जवानों के बीच हुई झड़प के बाद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ी बैठक बुलाई है। इस बैठक में तीनों सेनाओं के अध्यक्ष और चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ (CDS) भी शामिल होंगे। साथ ही मीटिंग में विदेश मंत्री एस जयशंकर, विदेश सचिव और रक्षा सचिव भी उपस्थित रहेंगे। तवांग सेक्टर में 9 और 11 दिसंबर को हिंसक झड़प हुई थी। इस झड़प में दोनों देशों के जवान जख्मी हुए हैं।

CDS लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (रिटायर्ड) और थलसेना अध्यक्ष मनोज मुकुंद नरवाने राजनाथ सिंह से मिलने पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि मीटिंग में तीनों सेनाओं के अध्यक्ष, राजनाथ सिंह को देश की सभी सीमाओं पर ताजा स्थिति की जानकारी देंगे।  तवांग झड़प पर केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। रिजिजू ने कहा है कि भारत ताकतवर देश के रूप में उभर रहा है। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद हमारा बड़ा मुद्दा रहा है। जब हम अपने देश के प्राचीन इतिहास की बात करते हैं, तो उसमें कोई विरोधाभास नहीं होना चाहिए। कृष्ण भगवान तो मथुरा के थे, मगर रुक्मिणी भिस्मक नगर अरुणाचल की थीं। इसको कनेक्ट करने का कार्य पीएम नरेंद्र मोदी ने किया, इससे ये भी साबित होता है कि अरुणाचल कितना प्राचीन भारत का हिस्सा है।

बताया जा रहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज संसद में भी तवांग झड़प पर बयान दे सकते हैं। आज आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा और RJD के सांसद मनोज झा ने संसद में भारत चीन झड़प का मुद्दा उठाया है। राघव चड्ढा ने संसद में Suspension Notice दाखिल किया है। वहीं मनोज झा ने रूल 267 के तहत नोटिस दिया है और सदन का कार्य रोक इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर बहस की मांग उठाई है।

बहन के निकाह के लिए दिल्ली दंगों के आरोपित उमर खालिद को मिली जमानत, मीडिया से रहेगा दूर

'खर्चा उठा सकते हो, तो सीधा सुप्रीम कोर्ट चले आते हो..', जमानत मांगने गए सत्येंद्र जैन को पड़ी फटकार

'सुकेश की जान को कोई खतरा नहीं, वो शातिर अपराधी..', SC में बोली दिल्ली पुलिस

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -