कश्मीर में हिसा को लेकर राजनाथ ने की सोनिया गांधी और अब्दुल्ला से बात
कश्मीर में हिसा को लेकर राजनाथ ने की सोनिया गांधी और अब्दुल्ला से बात
Share:

श्रीनगर : कश्मीर में हिसा होने के बाद केंद्र सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है। इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी सरकार से अपील की थी कि सरकार इस क्षेत्र में शांति बहाली के लिए आवश्यक कदम उठाए। ऐसे में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से फोन पर चर्चा की थी। इसके पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू - कश्मीर की मुख्मंत्री महबूबा मुफ्ती से भी चर्चा की।

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती सईस से कहा कि केंद्र सरकार यहां पर शांति बहाल करने के लिए हर तरह के प्रयास करेगी। इतना ही नहीं सरकार ने राज्य की महबूबा मुफ्ती सरकार के साथ बैठक भी ली। उन्होंने कहा है कि राज्य के निवासियों और अन्य लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की जा रही है। इसके पहले केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीटठ कर इस तरह की हिंसा को लेकर दुख व्यक्त किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद कश्मीर में भड़की हिंसा शांत होने का नाम ही नहीं ले रही थी। इस मामले में प्रदर्शनकारियों ने एयरबेस को निशाना बना लिया। उन्होंने पथराव भी किया। इस मामले में जानकारी मिली है कि अब तक करीब 23 लोग मारे गए हैं।

जबकि 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने का प्रयास भी किया लेकिन प्रदर्शनकारियों पर पुलिस थाने और हथियार लूटने के ही साथ सरकारी भवनों को जलाने का आरोप लगाया गया। इस हिंसा में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -