अमेरिका की धरती से राजनाथ सिंह ने भरी हुंकार, बोले- 'अगर भारत को छेड़ा तो किसी को छोड़ेंगे नहीं'
अमेरिका की धरती से राजनाथ सिंह ने भरी हुंकार, बोले- 'अगर भारत को छेड़ा तो किसी को छोड़ेंगे नहीं'
Share:

नई दिल्ली: अमेरिका (America) में 2+2 वार्ता के लिए गए भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सैन फ्रांसिस्को स्थित वाणिज्य दूतावास से चीन को सख्त संदेश दिया है। उन्होंने चीन के साथ टकराव में भारतीय जवानों द्वारा दिखाई गई बहादुरी के बारे में बताया है। उन्होंने इशारों में कहा कि यदि भारत को कोई नुकसान हुआ तो भारत किसी को भी नहीं छोड़ेगा।

राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि, 'मैं स्पष्ट तौर पर यह नहीं कह सकता कि उन्होंने (भारतीय सैनिकों ने) क्या किया और हमने (सरकार ने) क्या निर्णय लिए। मगर मैं निश्चित रूप से कह सकता हूँ कि (चीन को) एक संदेश गया है कि यदि भारत को नुकसान हुआ तो भारत किसी को नहीं छोड़ेगा।' बता दें कि वर्ष 2020 मई के महीने में लद्दाख में पैंगोंग झील के क्षेत्र में भारत और चीन की सेनाओं के बीच खुनी संघर्ष हुआ था। 15 जून, 2020 को दोनों सेना के जवानों के बीच गलवान घाटी में भिड़ंत में 20 भारतीय जवान वीरगति को प्राप्त हो गए थे। कई चीनी सैनिक भी मारे गए थे। रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि भारत की इमेज बदली है और देश का मान बढ़ा है। अगले कुछ सालों में विश्व की कोई भी ताकत भारत को दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्था बनने से नहीं रोक सकती है। 

इशारों में रक्षा मंत्री ने रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका की आपत्ति पर उसे आइना दिखाया है। इशारों में उन्होंने कहा कि किसी एक देश के साथ उसके बारे दूसरे की कीमत पर नहीं हो सकते हैं। रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि, 'यदि भारत के एक देश के साथ अच्छे संबंध हैं, तो इसका मतलब यह नहीं है कि किसी अन्य देश के साथ उसके रिश्ते खराब हो जाएँगे। भारत ने इस तरह की कूटनीति कभी नहीं अपनाई है। भारत इसे कभी नहीं अपनाएगा। हम अंतरराष्ट्रीय संबंधों में जीरो-सम गेम में यकीन नहीं करते हैं।' राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत द्विपक्षीय संबंधों में विश्वास करता है, जो दोनों देशों के लिए ‘विन-विन’ हो। बता दें कि रूस-यूक्रेन संकट के बीच भारत रूस से तेल खरीद रहा है, जिसका अमेरिका विरोध कर रहा है।

हार से पस्त नहीं हुई है समाजवादी पार्टी, जल्द ही कमबैक करेगी- अखिलेश यादव

साड़ी गोदाम में लगी आग से बिहार के 2 मजदूरों ही गई जान, CM नीतीश ने किया 4-4 लाख देने का ऐलान

'राम भगवान नहीं हैं, वे तो सिर्फ तुलसीदास व वाल्मीकि रामायण के पात्र हैं', जीतनराम मांझी ने दिया विवादित बयान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -