राजनाथ सिंह ने पाक रेंजर्स से कहा : पहली गोली हम नहीं चलाते
राजनाथ सिंह ने पाक रेंजर्स से कहा : पहली गोली हम नहीं चलाते
Share:

नई दिल्ली : भारत और पाकिस्तान के बीच बीएसएफ डीजी और पाकिस्तानी रेंजर्स स्तरीय चर्चा का आज दूसरा दिन रहा। दूसरे दिन पाकिस्तानी अधिकारियों से केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी भेंट की। इस दौरान पाकिस्तान की फौज द्वारा एलओसी पर की जाने वाली फायरिंग को रोकने की बात की गई। इस मामले में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बाॅर्डर पर पहली गोली न तो हम चलाते हैं और न ही हम कभी चलाऐंगे लेकिन उन्होंने रेंजर्स से सीमापार से गोलीबारी रोकने को कहा।

बीएसएफ और पाकिस्तानी रेंजर्स के बीच हुई चर्चा में सबसे प्रमुख बाॅर्डर पार से होने वाली फायरिंग ही रही। इस दौरान यह बात सामने आई कि सीमा सुरक्षा बल और पाकिस्तानी रेंजर्स दोनों ही अंतर्राष्ट्रीय बाॅर्डर पर तैनात हैं। दोनों का ही कार्य भी अहम है और सीमा पर गोलीबारी का सामना ये भी करते हैं। दूसरी ओर भारतीय सेना व पाकिस्तानी सेना भी अहम हैं। मगर ये एलओसी पर तैनात रहती हैं। पाकिस्तानी सेना भारत से शांति वार्ता में दिलचस्पी नहीं लेती है।

मगर इसका कोई हल निकाला जाना चाहिए। बीएसएफ प्रमुख देवेंद्र पाठक ने भारतीय दल का नेतृत्व कर सरहद पार से फायरिंग रोकने की मांग की। दोनों ही देशों ने एक दूसरे पर फायरिंग न करने की बात तय की। मगर यह वार्ता प्रारंभ होने के एक दिन पहले ही पाकिस्तान ने फायरिंग की थी। हालांकि बीएसएफ ने वार्ता के साथ ही पाकिस्तानी अधिकारियों के लिए सूफी संगीत व भारतीय व्यंजनों का लुत्फ उठाया। बीएसएफ द्वारा म्यूजिकल इवनिंग भी रखी गई। इस दौरान कलाकारों ने प्रस्तुतिकरण भी दिया। लोकप्रिय गायक हंसराज हंस ने पंजाबी लोकगीत प्रस्तुत किया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -