थाईलैंड में बोले राजनाथ सिंह, कहा- निरंतर मजबूत हो रहे भारत और अमेरिका के सम्बन्ध
थाईलैंड में बोले राजनाथ सिंह, कहा- निरंतर मजबूत हो रहे भारत और अमेरिका के सम्बन्ध
Share:

बैंकॉक: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को अमेरिका के रक्षा सचिव मार्क टी. एस्पर से कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत और अमेरिका के रिश्ते और मजबूत  हो रहे हैं, और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग विभिन्न मुद्दों को पीछे छोड़ और गहरा हो गया है। यहां दक्षिण-पूर्वी एशियाई राष्ट्र संघ (आसियान) डिफेंस मिनिस्टर्स मीटिंग प्लस (ADMM प्लस) से अलग एस्पर से द्विपक्षीय वार्ता के दौरान अमेरिका और भारत के बीच मजबूत होते संबंधों पर खुशी व्यक्त करते हुए सिंह ने कहा कि दोनों देशों के बीच रक्षा और सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, आतंकवाद-रोधी और अंतरवैयक्तिक संबंधों में उन्नति हुई है।

सिंह ने कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए भारत का नजरिया एक खुले और स्वच्छंद, शांतिपूर्ण, समृद्ध और समावेशी क्षेत्र का है, जो कानून का पालन करता है और संप्रभुता तथा क्षेत्रीय अखंडता का आदर करता है। रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने सिंह का हवाला देते हुए कहा कि, "भारत के हिंद-प्रशांत क्षेत्र में आसियान केंद्र में है। दोनों देश समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र, जिसमें संयुक्त अभ्यास, एचएडीआर अभियान और समुद्री जागरूकता के लिए साथ काम कर रहे हैं।"

रक्षा मंत्रालय के बयान के मुताबिक, दोनों मंत्रियों ने क्षेत्रीय सुरक्षा और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के अन्य मुद्दों पर भी वार्ता की। बैठक सकारात्मक संदेश के साथ ख़त्म हुई और रक्षा मंत्री अगले महीने वाशिंगटन में टू प्लस टू वार्ता पर महत्वपूर्ण चर्चा करने के लिए उत्साहित हैं। सिंह ADMM प्लस की बैठक में शामिल होने थाईलैंड के बैंकॉक के दौरे पर हैं। राजनाथ सिंह रक्षा और सुरक्षा प्रदर्शिनी 2019 के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगे।

सेंसेक्स की इन छह कंपनियों के शेयर्स में आया उछाल, सबसे ऊपर रही रिलायंस इंडस्ट्रीज

NCAER घटा रहा ग्रोथ रेट, ग्रोथ को गति देने के लिए खर्च बढ़ाना जरुरी

पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि का सिलसिला जारी, डीज़ल के दाम स्थिर

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -