आज उन्नाव में भारत के मन की बात करेंगे राजनाथ सिंह
आज उन्नाव में भारत के मन की बात करेंगे राजनाथ सिंह
Share:

उन्नाव : देश के केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की रविवार को उन्नाव के भगवंतनगर में सभा होगी। माना जा रहा है कि यह पूरी तरह चुनावी सभा होगी। भगवंतनगर से इस समय हृदयनारायण दीक्षित भाजपा के विधायक हैं जो विधानसभा के अध्यक्ष भी हैं। राजनाथ सिंह रविवार सुबह दिल्ली से 12.26 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे और वहीं से हेलीकाप्टर के जरिये उन्नाव के भगवंतनगर पहुंचकर आर.आर.बी.एन. इंटर कॉलेज में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। 

नेपाल में भारी हिमस्खलन, एक गाइड की मौत कई लापता

ऐसे करेंगे राजनाथ मन की बात 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सभा के बाद वह उन्नाव के ही वाजपेयी खेड़ा गांव जाएंगे। वही भारत के मन की बात कार्यक्रम के समन्वयक संतोष सिंह ने बताया कि वाजपेयी खेड़ा में भाजपा ने भारत के मन की बात के अंतर्गत ‘गांव के मन की बात-राजनाथ सिंह के साथ’ कार्यक्रम रखा है। इस कार्यक्रम में सिंह गांव वालों से बात करके उनकी आवश्यकताएं और अपेक्षाएं समझेंगे।

आप से गठबंधन की चर्चा के बीच शीला दीक्षित से की सोनिया गांधी ने मुलाकात

ऐसा बोले राजनाथ सिंह 

जानकारी के लिए बता दें केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि भारत ने पांच साल में तीन बार अपनी सीमा के बाहर जाकर स्ट्राइक की है। लेकिन उन्होंने उरी आतंकी हमले के बाद की गई स्ट्राइक और बालाकोट में की गई एयर स्ट्राइक के अलावा जो तीसरी स्ट्राइक की है, उस बारे में कुछ नहीं बताया। कर्नाटक के मंगलौर में आयोजित सम्मेलन में भाजपा के शक्ति केंद्र प्रमुखों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "लोगों को उरी सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट पर भारतीय वायु सेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक के बारे में पता है। असल में हमने पांच साल में तीन स्ट्राइक की हैं। मैं आपको दो ऑपरेशन की जानकारी दे सकता हूं। हालांकि मैं तीसरी स्ट्राइक के विवरण का खुलासा नहीं कर सकता।

आकाश अंबानी और श्लोका की शादी उमड़ा पूरा बॉलीवुड, देखें तस्वीरें

दुल्हन के लिबास में बेहद खूबसूरत नजर आई अंबानी परिवार की बहु, आकाश भी जच रहे थे

अयोध्या मामला: ओवैसी के बयान पर श्री श्री का पलटवार, कहा कुछ तो लोग कहेंगे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -