कैप्टन वरुण सिंह की हालत नाजुक,  राजनाथ सिंह ने की परिवारवालों से बात
कैप्टन वरुण सिंह की हालत नाजुक, राजनाथ सिंह ने की परिवारवालों से बात
Share:

बीते बुधवार को हेलीकॉप्टर हादसे में जीवित बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। हाल ही में मिली जानकारी के तहत उनकी हालत काफी गंभीर और स्थिर है। बीते शुक्रवार के दिन अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा है कि, 'सिंह का बेंगलुरु के कमान अस्पताल में इलाज चल रहा है।' वहीं ग्रुप कैप्टन सिंह की हालत फिलहाल स्थिर बताई गई है। अधिकारियों का कहना है गुरुवार को उन्हें तमिलनाडु के वेलिंगटन से बेंगलुरु के कमान अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था।

वहीं दूसरी तरफ उनके स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कैप्टन के घरवालों से फोन पर बातचीत की और उन्हें हर तरह की मदद का आश्वासन दिया। बताया जा रहा है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वरुण सिंह के परिजनों से कहा कि देश हर तरह से मदद के लिए तैयार है। इसी के साथ ही यह भी कहा कि वरुण को बेस्ट चिकित्सा सुविधा दी जा रही है। वहीं, दूसरी तरफ परिजनों ने भी वरुण के इलाज पर संतोस जताया है। कमान अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है, वरुण की हालत नाजुक बनी हुई है।

उनकी हालत को देखते हुए एक विषेश टीम उनकी निगरानी कर रही है। इसके अलावा उन्होंने बताया बीते दिन उनका डायलिसिस हुआ साथ ही उनका बीपी कंट्रोल में आ गया है। आपको बता दें कि हादसे में गंभीर रूप से झुलसे ग्रुप कैप्टन को वेलिंगटन स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें पहले सड़क मार्ग से एम्बुलेंस में सुलूर ले जाया गया और फिर बेहतर इलाज के लिए बेंगलुरु पहुंचाया गया।

हेलिकॉप्टर हादसे में घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह से मिलने पहुंचे कर्नाटक के सीएम, कही ये बात

गोद में बच्चे को लिए पिता पर लाठीचार्ज, भड़के वरुण गांधी

हेलीकॉप्‍टर हादसे में बचे कैप्टन वरुण सिंह की चिट्ठी वायरल, जानिए क्या लिखा है?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -