दक्षिण कोरिया में गरजे राजनाथ सिंह, कहा- ताकत का इस्तेमाल करने से पीछे नहीं हटेगा भारत
दक्षिण कोरिया में गरजे राजनाथ सिंह, कहा- ताकत का इस्तेमाल करने से पीछे नहीं हटेगा भारत
Share:

सियोल: दक्षिण कोरिया के दौरे पर गए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को राजधानी सियोल में रक्षा वार्ता को संबोधित करते हुए भारत की सुरक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया है। राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत स्वयं की रक्षा के लिए ताकत का उपयोग करने से पीछे नहीं हटेगा। राजनाथ सिंह दो देशों के दौरे के दूसरे चरण में दक्षिण कोरिया की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे हैं। इससे पहले वे जापान गए थे।

राजनाथ सिंह गुरुवार को सियोल रक्षा वार्ता (सियोल डिफेंस डायलॉग) के विशेष सत्र को संबोधित कर रहे थे, अपने सम्बोधन के कुछ बिंदु उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत अपने इतिहास में कभी भी आक्रामक नहीं रहा है और न ही भविष्य में कभी होगा। किन्तु इसका अर्थ यह नहीं है कि भारत अपनी रक्षा के लिए ताकत का इस्तेमाल करने से पीछे हटेगा।

आपको बता दें कि अगस्त में राजनाथ सिंह ने भारत की परमाणु नीति और इसका पहले इस्तेमाल नहीं करने की नीति पर बयान देकर इस चर्चा को हवा दे दी थी। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर राजनाथ सिंह पोखरण गए थे। अपने पोखरण के दौरान राजनाथ सिंह ने कहा था कि भारत अपने पहले परमाणु का प्रयोग नहीं करने की नीति पर टिका हुआ है, किन्तु भविष्य में क्या होगा, वह परिस्थितियों पर निर्भर करेगा।

ईस्टर्न इकनॉमिक फोरम में बोले पीएम मोदी, कहा- वैश्विक समृद्धि के लिए साथ काम करेंगे भारत और रूस

भारत से 8 साल पहले शुरू हो चुकी थी पाक की स्पेस एजेंसी, आज किसी को नाम भी नहीं पता

सऊदी अरब और यूएई के विदेश मंत्री पहुंचे पाक, इमरान खान ने फिर अलापा कश्मीर राग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -