नोटबंदी का निर्णय देश हित में लिया गया कदम
नोटबंदी का निर्णय देश हित में लिया गया कदम
Share:

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में उपस्थितों को संबोधित करते हुए कहा कि नोटबंदी देशहित में लिया गया कदम था। उन्होंने कहा कि इस तरह का निर्णय राजनीतिक लाभ के लिए नहीं उठाया गया है। इतना ही नहीं राजनाथ सिंह ने कार्यकर्ताओं को लेकर अपील की और कहा कि प्रदेश के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी होगी।

उन्होंने कहा कि लोगों को उत्तरप्रदेश राज्य में परिवर्तन लाने का प्रयास करना होगा। तो दूसरी ओर राजनाथ सिंह ने हजरतगंज स्थित मोती महल लाॅन के चौराहे पर चारों परिवर्तन यात्राओं के समापन अवसर पर लोगों से भाजपा को मत देने की अपील की। राजनाथ की हजरतगंज रैली को लेकर क्षेत्र में यातायात का अधिक दबाव रहा।

तो दूसरी ओर सहारनपुर, झांसी, सोनभद्र और बलिया से प्रारंभ हुई परिवर्तन यात्रा के लिए पार्टी के प्रदेश मुख्यालय की ओर जाने से पहले केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा कहा गया कि उनके पास इसे लेकर जानकारी है। भाजपा की परिवर्तन याा को प्रदेश के लोगों का समर्थन भी मिला है। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस यात्रा द्वारा परिवर्तन की बुनियाद रखी गई है। उन्होंने राज्य में विकास की बात कही और कहा कि भाजपा यहां का विकास करेगी।

नोटबंदी को लेकर सरकार ले सकती है बड़ा फैसला

यकीन नही तो पढ़ लीजिए - नोटबंदी करके

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -