राजस्थान सीमा का जायजा लेंगे केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह
राजस्थान सीमा का जायजा लेंगे केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह
Share:

जयपुर : भारत के गृहमंत्री राजनाथ सिंह राजस्थान में पहुंचेंगे। इस मामले में यह बात सामने आई है कि वे राजस्थान के जैसलमेर में पाकिस्तान से लगी भारतीय सीमाओं का जायजा लेंगे। यहां पर वे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा करेंगे। हालांकि यहां पर पाकिस्तान से लगी सीमा वाले राज्यों के मुख्यमंत्रियो के साथ उनकी बैठक का आयोजन होगा। केंद्रीय गृहमंत्री की बैठक के दौरान थल सेना अध्यक्ष दलबीर सिंह सुहाग प्रमुखतौर पर मौजूद होंगे।

माना जा रहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह बाड़मेर भी जा सकते हैं। जहां पर वे पाकिस्तान की सैन्य हलचल को लेकर सैन्य अधिकारियों से चर्चा करेंगे। गौरतलब है कि राजस्थान की मु ख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने लोंगेवाला के पास प्रतिष्ठापित तानोत माता मंदिर में शांति यज्ञ का आयोजन करवाया है।

इस यज्ञ को लेकर और पूजन करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी यहां पहुंच सकते हैं। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1965 व 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान पाकिस्तान की सेना ने करीब 3000 बम दागे थे लेकिन इसके बाद भी मंदिर को कुछ नहीं हुआ। यहां पर आज भी बड़े पैमाने पर बम संग्रहालय में रखे गए हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -