दुनिया की कोई ताकत अब भारत को आंख नहीं दिखा सकती : राजनाथ सिंह
दुनिया की कोई ताकत अब भारत को आंख नहीं दिखा सकती : राजनाथ सिंह
Share:

नवादा : देश के केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि देशद्रोह का कानून खत्म नहीं होगा बल्कि इसे और मजबूत किया जाएगा। शनिवार को बिहार के जमुई और नवादा में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे राजनाथ सिंह ने विरोधियों पर निशाना साधा। 

आज उत्तराखंड में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे सचिन पायलट

कुछ भी बोले राजनाथ सिंह 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंह ने कहा कि दुनिया में मोदी के दामन पर कोई उंगली नहीं उठा सकता है। कांग्रेस के मंत्रियों ने तो जेल तक की हवा खाई है। बिहार में महागठबंधन के नेताओं का भी यही हाल है। उन्होंने कहा कि भारत अब दुनिया के शीर्ष स्थानों पर पहुंच गया है। अगले कुछ वर्षों में भारत टॉप-3 पर आ जाएगा। भारत में अटल जी के बाद मोदी ही ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने भारत को शीर्ष पर पहुंचाने का कार्य किया है। 

कांग्रेस की हालत टाइटैनिक की तरह है, ये हर एक नए दिन के साथ डूबती जा रही है : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने सिखाया पाक को सबक 

इसी के साथ राजनाथ सिंह ने कहा कि दुनिया की कोई ताकत भारत को आंख नहीं दिखा सकती है। पुलवामा हमले के बाद भारत की तरफ से आतंकियों को जवाब दिया गया है और वो भी उन्हीं की जुबान में। राजनाथ ने कहा कि खुफिया सूचना पर ही आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की गई थी और पीएम नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को अच्छी तरह से सबक सिखाया। उन्होंने कहा कि भारत जल, थल और नभ तीनों में अपनी शक्ति बढ़ाई है। 

आईपीएस अफसरों के तबादले पर बोली ममता बेनर्जी- चुनाव आयोग का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण

थल सेना के पूर्व उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल शरत चंद ने ली बीजेपी की सदस्य्ता

पाकिस्तानी F-16 पर अमेरिका दावे को रक्षामंत्री ने बताया निराधार, कांग्रेस को कहा - भजन मंडली

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -