मोदी को रोकने के लिए सपा-बसपा ने किया गठबंधन : राजनाथ सिंह
मोदी को रोकने के लिए सपा-बसपा ने किया गठबंधन : राजनाथ सिंह
Share:

बिजनौर : शहर के नगीना में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मोदी को रोकने के लिए ही सपा-बसपा ने गठबंधन किया है। राजनाथ सिंह यहां द्वितीय चरण के मतदान से पहले भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए एक रैली में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 

भाजपा पर बरसे सैम पित्रोदा, कहा- राहुल ने झेला है आतंकवाद का दंश

कुछ ऐसा बोले राजनाथ 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजनाथ सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी को रोकने के लिए सपा-बसपा ने गठबंधन किया है। कभी सोचा भी नहीं जा सकता था कि ये दोनों दल यूपी में एक साथ आएंगे। वे जानते थे कि 'मोदी की आंधी में हम (सपा और बसपा) अकेले तिनके की तरह बहेंगे, इसलिए वे एक साथ आए।नगीना लोकसभा सीट पर 18 अप्रैल को द्वितीय चरण में मतदान होना है।

अलीगढ़ में गरजे पीएम मोदी, कहा- कांग्रेस ने बाबा साहेब आंबेडकर के साथ किया धोखा

ऐसा है नगीना सीट का हाल 

जानकारी के अनुसार पश्चिमी यूपी की नगीना सुरक्षित लोकसभा सीट पर इस बार त्रिकोणीय संघर्ष है। 2014 में मुस्लिम मतों के बिखराव और मोदी लहर के चलते भाजपा ने यह सीट जीती थी। इस बार आपसी अंतर्कलह ही भाजपा के लिए बड़ी चुनौती है। भाजपा ने प्रत्याशी डाक्टर यशवंत सिंह को मैदान में उतारा है। यहां उनका मुकाबला बसपा प्रत्याशी गिरीशचंद व कांग्रेस प्रत्याशी ओमवती से है। ओमवती कुछ समय पहले ही भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुई हैं।

नाइजीरिया में बोको हरम का आतंक, पांच साल से कैद में हैं 112 बच्चियां

जब बीमारी का इलाज करते-करते बाबा साहेब को दिल दे बैठीं डॉक्टर और फिर...

ट्रम्प प्रशासन का बड़ा फैसला, अब सेना में भर्ती नहीं पाएंगे किन्नर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -