अब दिखाई है राजनाथ सिंह ने सांप्रदायिक घटनाओं पर सख्ती
अब दिखाई है राजनाथ सिंह ने सांप्रदायिक घटनाओं पर सख्ती
Share:

नई दिल्ली : देश में दादरी, फरीदाबाद व पंजाब समेत कई राज्यों में हलचल के बाद अब गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लोगो से सौहार्द बरतने की अपील की है। धर्म व संप्रदाय के मसले पर उन्होने कहा कि किसी के आस्था,जाति व पंथ को लेकर भेदभाव नही होना चाहिए।

इसके बाद बीएसएफ के स्वर्ण जयंती समारोह में राजनाथ सिंह ने मार्शल मैकलूहान के उस सिद्धांत का भी जिक्र किया जिसमें उन्होने वसुधैव कुटुंबकम की बात की है। उन्होने कहा कि भारत एक मात्र देश है जिसने वसधैव कुटुमबकम यानि पूरा विश्व एक परिवार है, को चरितार्थ किया है।

दादरी, पंजाब व फरीदाबाद की घटनाओं पर उन्होने राज्य के मुख्यमंत्रियो से कहा कि घटनाओं से उत्पन्न स्थिति पर नजर रखिए और शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखे। इसके बाद वो शहीद जवानों के परिवार वालों से मिलकर उन्हें सम्मानित किया और साथ ही कहा कि ऐसे कार्यक्रम विज्ञान भवन में नही ब्लकि देश के मुख्य स्थानों पर होना चाहिए। इस दौरान विशेष टिकट भी जारी किया गया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -