राजकुमार राव की 'लूडो' का धमाकेदार ट्रेलर जारी, जबरदस्त लुक में दिखे पंकज त्रिपाठी
राजकुमार राव की 'लूडो' का धमाकेदार ट्रेलर जारी, जबरदस्त लुक में दिखे पंकज त्रिपाठी
Share:

मुंबई: वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बीच अब बॉलीवुड की गाड़ी धीरे धीरे पटरी पर लौट रही है। अब राजकुमार राव की अगली फिल्म लू़डो का ट्रेलर सामने आ गया है।  यह फिल्म अनुराग बसु का अपकमिंग प्रोजेक्ट है जिसमें राजकुमार राव के साथ अभिषेक बच्चन, फातिमा सना शेख़, आदित्य रॉय कपूर, सान्या मल्होत्रा, पंकज त्रिपाठी व अन्य एक्टर नज़र आएंगे। इस ट्रेलर में राजकुमार बेहद अलग नज़र आ रहे है और फिल्म में जमकर मस्ती करते दिख रहे है। 

उल्लेखनीय है कि राजकुमार राव अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर आजकल सुर्ख़ियों में हैं। राजकुमार राव बहुत समय से दर्शकों से दूर हैं। जहां वर्ष 2018 में उन्होंने पांच फिल्मों के साथ सबका आकर्षित किया था।  वहीं 2020 में अब उनके पास प्रोजेक्ट्स की लाइन लगी हुई है। राजकुमार राव ने बेहतरीन फिल्मों के साथ दर्शकों के दिल पर राज किया है। चाहे वो 'न्यूटन' हो या 'बरेली की बर्फी' का प्रीतम विद्रोही हो या फिर स्त्री का सीधा सादा सा विक्की का किरदार हो।

बता दें कि गत वर्ष राजकुमार राव के लिए कुछ खास अच्छा नहीं रहा था। उनकी तीन बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रहीं थीं। यही नहीं इन फिल्मों को दर्शकों से भी निराशा हाथ लगी। ये फिल्में थीं - एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा, जजमेंटल है क्या और मेड इन चाईना।

 

'सिंबा' के बाद फिर एक साथ आए रणवीर और रोहित शेट्टी, किया फिल्म 'सर्कस' का ऐलान

कई बॉलीवुड फिल्मों में काम करके सुर्ख़ियों में रह चुकी है नौहीद साइरस

कार्तिक आर्यन के इस सवाल ने उड़ाए दीपिका के होश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -