फिल्म स्त्री के बाद अब इन 5 फिल्मों में दिखेंगे राज कुमार राव
Share:

राजकुमार राव एक बेहतरीन कलाकार साबित हुए हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग से बॉलीवुड इंडस्ट्री में धमाल मचा रखा हैं। वह इतने अच्छे एक्टर हैं कि कुछ ही देर में अपनी एक्टिंग से लोगों का ध्यान खीच लेते है। खास बात यह है कि आज राज कुमार राव का जन्मदिन हैं और आज ही के दिन उनकी फिल्म स्त्री रिलीज हुई हैं। इस मूवी को बढ़िया रिव्यूज मिले हैें और यह दर्शकों की ध्यान ​खिचने में कामयाब रही है। आपको बता दें​ कि इस फिल्म के बाद में जल्द ही राजकुमार की 5 ओर फिल्में आने वाली हैं। तो आइए आपको बताते है कौन सी है वे 5 फिल्में।

लव सोनिया 

यह फिल्म मानव तस्करी पर आधारित हैं जिसमें दो बहनों को बेच दिया जाता है। वहीं एक बहन दूसरी बहन को ढूंढने के लिए प्रोस्टीट्यूशन के दलदल में फंस जाती है। इस फिल्म में राजकुमार राव अलग ही किरदार में नज़र आएंगे।यह फिल्म 14 ​सितंबर को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में राज कुमार के साथ मनोज वाजपेयी और अनुपम खैर भी नज़र आएंगे। 

तो क्या इस साल अपने बॉयफ्रेंड से शादी करेंगी सलमान खान की भाभी..?

मेंटल है क्या 

इस फिल्म में राज कुमार राव और कंगना रनौत नज़र आएंगे। इससे पहले दोनों ​फिल्म क्वीन में नज़र आ चुके है। राज कुमार की यह फिल्म अगले साल 22 फरवरी 2019 को रिलीज होगी। 

एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा 

इस फिल्म में राजकुमार राव रोमेंटिक ​किरदार में नज़र आएंगे। इसमें अनिल कपूर और सोनम कपूर साथ में दिखेंगे। इस फिल्म का नाम 1942 ए लव स्टोरी के हिट गाने की लाइन पर रखा गया है।  इस फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है और  ट्रेलर का सभी को इंतजार है। यह फिल्म 12 अक्टूबर को रिलीज होगी।

इस चीज को हमेशा अपने साथ ही रखते हैं छोटे नवाब तैमूर

मेड इन चाइना 

इस फिल्म में मौनी रॉय और राजकुमार पहली बार साथ दिखेगे। हालां​कि अभी इस फिल्म से जुड़ी कोई खास जानकारी हाथ नहीं लगी है। वहीं इतनी खबर आई है कि राजकुमार गुजराती बिजनेसमैन के रोल में दिखने वाले हैं और मौनी गुजराती पत्नी के किरदार में दिखेंगेी।

5 वेडिंग्स 

इस फिल्म में राजकुमार आपको फिर से हंसाने आएंगे। यह एक लाइट कॉमेडी फिल्म है। इसमें वह नरगिस फाखरी के साथ नज़र आने वाली हैं। इसका ट्रेलर जारी हो चुका है। यह फिल्म 21 सितंबर को रिलीज होने वाली है। 
 
बॉलीवुड अपडेट्स 

इस चीज को हमेशा अपने साथ ही रखते हैं छोटे नवाब तैमूर

अपने मंगेतर के साथ यूएस में मजे ले रहीं प्रियंका चोपड़ा

बिग बी का तमिल फिल्म में डेब्यू,पोस्टर हुआ रिलीज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -