राजीव कपूर के निधन पर इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने जताया दुःख
राजीव कपूर के निधन पर इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने जताया दुःख
Share:

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और डायरेक्टर राजीव कपूर ने बीते मंगलवार को इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। वैसे आप जानते ही होंगे कि वह 58 साल के थे। उनके निधन की खबर सुनकर लोग शॉक्ड हो गए और अब इस पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस जेबा बख्तियार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने राजीव कपूर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। आपको पता हो तो जेबा बख्तियार ने फिल्म 'हिना' में उनके साथ काम किया है।

जी दरअसल राजीव इस फिल्म के निर्माता थे। वैसे जेबा बख्तियार ने हाल ही में राजीव के निधन की खबर पर एक वेबसाइट से बात की। इस बातचीत में उन्होंने कहा, 'मैं इस खबर को सुन पूरी तरह से अवाक हूं। इस खबर पर मैं कैसे रिएक्ट करूं मुझे पता नहीं। मैं डब्बू (रणधीर कपूर) के संपर्क में हूं। हालांकि मैं सीधे तौर पर राजीव के संपर्क में काफी समय से नहीं थी, लेकिन रणधीर कपूर से उनके बारे में पूछती रहती थी।' आगे जेबा बख्तियार ने फिल्म 'हिना' के निर्माण को याद करते हुए कहा, 'राजीव को सभी सेट पर चिंपू बुलाते थे। वह बहुत प्यारे, संवेदनशील और दयालु था। हमने उस दौरान बहुत समय बिताया। उनके पास जबरदस्त हास्य कला भी थी।'

वैसे जेबा बख्तियार ही नहीं बल्कि कई बड़े-बड़े सेलेब्स ने राजीव को याद कर श्रद्धांजलि दी। राजीव कपूर के बारे में बात करें तो उन्होंने फिल्मों में शुरुआत साल 1983 में की थी। इस दौरान वह 'एक जान हैं हम' में नजर आए लेकिन उन्हें पहचान 1985 में आई 'राम तेरी गंगा मैली' फिल्म से मिली। इस फिल्म का निर्देशन राज कपूर ने किया था। आप सभी ने राजीव कपूर को 'आसमान', 'लवर बॉय', 'जबरदस्त' और 'हम तो चले परदेस' जैसी फिल्मों में देखा होगा।

Ind Vs Eng: मैच हारने के बाद टीम इंडिया को लगा एक और झटका, सीरीज से बाहर हुआ ये दिग्गज खिलाड़ी

नकली शादी के जाल में फंसाकर महिला का गिरोह वसूलता था पैसे, गिरफ्तार

ED की 7 दिन की हिरासत में भेजे गए गायत्री प्रसाद प्रजापति, आय से अधिक संपत्ति का मामला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -