नलिनी की आत्मकथा में खुलेंगे राजीव गांधी की हत्या के अनसुलझे राज़!
नलिनी की आत्मकथा में खुलेंगे राजीव गांधी की हत्या के अनसुलझे राज़!
Share:

नई दिल्ली : नलिनी श्रीहरन को लेकर हाल में रोचक जानकारी सामने आई है। दरअसल नलिनी ने अपनी आत्मकथा लिख डाली है। ये नलिनी श्रीहरन वही है जो भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की हत्या की दोषी हैं और सजा काट रही हैं। नलिनी की आत्मकथा में राजीव गांधी की बेटी प्रियंका गांधी के साथ हुई 90 मिनट की चर्चा का उल्लेख है। नलिनी ने अपने बचपन की बात और जेल में गुजारे समय को भी आत्मकथा में लिखा है।

नलिनी की आत्मकथा 24 नवंबर को रिलीज़ होगी। नलिनी की आत्मकथा में लिट्टे ऑपरेटर श्रीहरन से अपने संबंध और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बारे में बताया है। नलिनी ने नलिनी ने किताब में जानकारी दी है जिसमें बताया गया है कि उसने जेल में किस तरह से समय बिताया है। गौरतलब है कि लिट्टे आॅपरेटर से नलिनी की शादी हुई थी। नलिनी ने अपनी आत्मकथा में 21 अप्रैल 1991 को श्रीहरन से अपनी शादी होने को लेकर भी जानकारी दी है।

नलिनी ने बताया है कि किराए के मकान की तलाश के दौरान उनकी भेंट श्रीहरन से हुई थी। श्रीहरन श्रीलंका निवासी श्रीवारसन को लेकर आया तो वह धनु को साथ लाया। इसके ही साथ शुभा भी उनके साथ पहुंची। यही शुभा राजीव गांधी हत्याकांड में मानव बम बनी। नलिनी जब दो माह की गर्भवती हुई तो राजीव गांधी की हत्या के आरोप में उसके पति को पकड़ लिया गया। इसके बाद उसके साथ करीब 6 लोगों को वेल्लूर की जेल में बंद कर दिया गया। यह समय बहुत ही कठिन था। प्रियंका गांधी से उसकी भेंट को भी उसने लिखा है। प्रियंका के सवालों और नलिनी द्वारा उसका सामना किए जाने को लेकर भी उसने लिखा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -