रजनीकांत करने जा रहे है बड़ा धमाका, 'अन्नात्थे' को लेकर सामने आई ये बड़ी खबर
रजनीकांत करने जा रहे है बड़ा धमाका, 'अन्नात्थे' को लेकर सामने आई ये बड़ी खबर
Share:

भारत के साथ साथ विदेशों में भी दक्षिण भारतीय फिल्म जगत के मशहूर सुपरस्टार रजनीकांत की 'अन्नात्थे' रिलीज होगी। दीपावली पर यह मूवी 1,100 से ज्यादा विदेशी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सन पिक्च र्स ने दावा किया कि यह किसी तमिल मूवी की सबसे बड़ी विदेशी रिलीज है। प्रोडक्शन हाउस ने एक ट्वीट में बताया, 'अन्नात्थे' को अकेले संयुक्त राज्य अमेरिका के 677 सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

वही संयुक्त अरब अमीरात में फिल्म 117 स्क्रीनों में रिलीज होगी। मलेशिया में, मूवी को 110 सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा, जबकि पड़ोसी सिंगापुर में, इसे 23 सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म श्रीलंका के द्वीप राष्ट्र में 86 स्क्रीनों पर रिलीज की जाएगी। पारिवारिक मनोरंजन कनाडा में 17 सिनेमाघरों तथा यूनाइटेड किंगडम में 35 सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह यूरोप के 43 सिनेमाघरों में और ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के 85 सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

इसके साथ ही मूवी को रिलीज होने में सिर्फ एक दिन शेष है, ऐसे में रोमांच हर पल बढ़ता ही जा रहा है। फिल्म, जिसमें रजनीकांत के अतिरिक्त, नयनतारा, खुशबू, मीना, कीर्ति सुरेश तथा जगपति बाबू भी सम्मिलित हैं, उसमें इम्मान का संगीत तथा वेट्री द्वारा छायांकन है। वही इस फिल्म को लेकर पहले ही फैंस में भारी उत्साह है तथा इस खबर के बाद फैंस का उत्साह सातवे आसमान पर पहुँच गया है।

विवादों में घिरी 'जय भीम', इस सीन पर मचा बवाल

नागा चैतन्य से तलाक के बाद सामंथा ने शेयर की खास पोस्ट, खुद को लेकर कह डाली ये बात

सोनाली कुलकर्णी ने ठुकराई थी जो फिल्म उसी के लिए एक्ट्रेस को मिला था पहला नेशनल अवार्ड

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -