जब रजनीकांत को भिखारी समझकर महिला ने दे दिए थे 10 रुपए और फिर...
जब रजनीकांत को भिखारी समझकर महिला ने दे दिए थे 10 रुपए और फिर...
Share:

साउथ के सुपरस्टार कहे जाने वाले रजनीकांत को आज कौन नहीं जानता। लोग उनके फैंस हैं और उन्हें बड़ा प्यार देते हैं। वैसे उन्होंने केवल दक्षिण भारत ही नहीं बल्कि पूरे देश में अपनी सुपरस्टार वाली छवि बनाई है। आज का समय ऐसा है जब रजनीकांत के पीछे लोग पागल ही हो गए हैं और उनकी एक झलक के लिए दीवाने हैं। आज उनके पास करोड़ों की संपत्ति है, लेकिन आप उनके कपड़े से लेकर उनके व्यवहार तक से इस बात का पता नहीं लगा सकते हैं।

वह आज भी सिम्पल जीवन व्यतीत करते हैं। उन्हें देखकर यह नहीं कहा जा सकता है कि वह करोड़ों के मालिक हैं। जी दरअसल उनकी सादगी के कारण एक बार उनके साथ कुछ ऐसा हुआ था जिसे जानने के बाद आपको हैरानी होगी। जी दरअसल एक बार एक मंदिर में रजनीकांत पूजा करने आए थे। इस दौरान हमेशा की तरह उन्हें बहुत ही सादे कपड़े पहने देखा गया था। उस दौरान उन्होंने अपने चेहरे पर किसी तरह का मेकअप भी नहीं किया था। वहीं पूजा करने के बाद रजनीकांत सीढ़ियों पर आराम करने लगे और उसी दौरान एक महिला पूजा करने के बाद सीढ़ियों से उतरने लगी तो उसने उनको भिखारी समझा और 10 रुपए दे दिए। यह देखकर रजनीकांत ने भी कुछ नहीं कहा और चुपचाप पैसे रख लिए।

वहीं जब पूजा के बाद रजनीकांत अपनी गाड़ी में गए तो महिला के तो होश ही उड़ गए। उसे समझ आ गया कि जिसे उन्होंने भिखारी समझा था वह रजनीकांत थे। यह जानने के बाद महिला ने अपनी गलती की माफी मांगी तो रजनीकांत ने कहा कि, 'मेरी पहचान आम आदमी की तरह ही है। जो हुआ वो अच्छा ही हुआ। शायद भगवान भी ये ही चाहते हैं कि मेरे पांव जमीन पर ही रहें'। वैसे उनके इस जवाब की आज तक चर्चा होती है और इसे कोई नहीं भूल पाया। जल्द ही आप रजनीकांत को फिल्म Annaatthe में देखेंगे।

आज शादी के बंधन में बंधेंगी काजल अग्रवाल, सामने आए हल्दी-मेहँदी के फोटोज

सामने आई काजल अग्रवाल की मेहँदी सेरेमनी की तस्वीरें

सेट पर वापसी करने के बाद श्रुति हासन ने कही यह बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -