हॉस्पिटल में एडमिट हुए रजनीकांत
हॉस्पिटल में एडमिट हुए रजनीकांत
Share:

सुपरस्टार रजनीकांत को लेकर एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल बीते गुरुवार को उन्हें कावेरी अस्पताल में एडमिट करवाया गया। मिली जानकारी के तहत वह अपने रुटीन चेकअप के लिए गए थे और इस दौरान उनके परिवार के सदस्य भी उनके साथ मौजूद थे। खबरों के अनुसार एक दिन के लिए रजनीकांत अस्पताल में ही रहेंगे, वहीं अगले दिन उन्हें डिस्चार्ज मिलेगा। वहीं दूसरी तरफ रजनीकांत की टीम का कहना है कि एक्टर दोपहर 4:30 बजे कावेरी अस्पताल पहुंचे थे।

वहीं उनकी बेटी ऐश्वर्या और दामाद रविचंद्रन उनके साथ अस्पताल में मौजूद रहे। रजनीकांत के करीबी माने जाने वाले रियाज अहमद ने एक बयान में कहा है कि, 'रजनीकांत का हर बार रुटीन चेकअप किया जाता है। नियमित रूप से यह करना जरूरी रहता है। अभी के लिए एक्टर को प्राइवेट अस्पताल में चेकअप के लिए रखा गया है।' आपको बता दें कि फैंस के साथ ही परिवार को भी रजनीकांत की सेहत को लेकर चिंता रहती है। बीते साल भी उस समय फैन्स मायूस हो गए थे जब रजनीकांत को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उस समय अभिनेता के ब्लड प्रेशर में काफी फ्लक्चुएशन देखने को मिला था। वह कुछ दिन तक अपोलो अस्पताल में एडमिट रहे थे और उनकी तबीयत भी उस समय बिगड़ी थी जब वे एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।

आपको बता दें कि केवल रुटीन चेकअप के लिए अभिनेता को एडमिट करवाया गया है, लेकिन फिर भी फैन्स उनको लेकर चिंतित हैं। आप सभी जानते ही होंगे सुपरस्टार अपनी नई फिल्म की वजह से भी इस समय सुर्खियों में चल रहे हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'Annaatthe' चार नवंबर को सिनेमा हॉल में रिलीज होगी।

ड्रग्स केस: आर्यन खान को बॉम्बे हाई कोर्ट ने दी जमानत, अरबाज़ और मुनमुन को भी बेल

सब्यसांची मुखर्जी ने उड़ाया पवित्र मंगलसूत्र का मजाक, भड़के यूजर्स

रिलीज हुआ 'सत्यमेव जयते 2' का नया गाना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -