अध्यक्ष पद पर राजेश सेठिया हुए विजय
अध्यक्ष पद पर राजेश सेठिया हुए विजय
Share:

मंदसौर से संदीप गुप्ता की रिपोर्ट 

मंदसौर। रविवार को नगर परिषद कार्यालय सभा गृह में पीठासीन अधिकारी श्री रविंद्र परमार की उपस्थिति में पुलिस सुरक्षा के बीच चुनाव निर्वाचन संपन्न हुआ। नगर परिषद गरोठ के अध्यक्ष पद पर भाजपा के  राजेश सेठिया विजय हुए जिन्हें 9 मत मिले हैं  कांग्रेस से अध्यक्ष पद के दावेदार संगीता ललित चंदेल को 6 मत प्राप्त हुए जो चुनाव हारे । साथ ही उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध भाजपा के महेश मालवीय चुने गए । नगर परिषद गरोठ पर भाजपा का कब्जा बरकरार रहा। नगर परिषद के चुनाव में 15 वार्डों में भाजपा के 8 और कांग्रेस के 7 पार्षद चुनाव जीते थे इस चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस के एक वोट की सेंध मारी कर  सेठिया ने 9 मतों से विजय हासिल की।

भाजपा ने निकाला  विजय जुलूस
भारतीय जनता पार्टी की नगर परिषद मैं अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर विजय होने पर गरोठ नगर में डीजे और ढोल एवं आतिशबाजी  के साथ विजय जुलूस निकाला गया जो विधायक कार्यालय  से नवीन बस स्टैंड पुराना बस स्टैंड गांधी चौक का दरवाजा बोलिया रोड पर आमसभा के साथ समापन हुआ। अध्यक्ष राजेश सेठिया एवं उपाध्यक्ष महेश मालवीय एवं पार्षद गणों का  नगर में पुष्प माला पहनाकर साफा बांधकर स्वागत कर सम्मान किया गया। 

विजय जुलूस में गरोठ क्षेत्र के विधायक देवीलाल धाकड़ चुनाव प्रभारी मदनलाल राठौर पूर्व विधायक चंदर सिंह सिसोदिया भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र जैन  भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिनेश पाटीदार पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष राजेश चौधरी भाजपा नेता अशोक पहलवान अभिषेक मांदलिया  भानपुरा चंद्र प्रकाश पंडा भगवान सिंह चंद्रावत विनोद ग्वाला एवं पार्षद कमलेश गुर्जर सतीश गुजराती अर्जुन बागरी धर्मेंद्र शर्मा भाजपा कार्यकर्ता  नगर की आम जनता साथ में थे।

सरकारी अस्पताल में आधी रात मनाया गया जन्मदिन, बर्थडे बॉय को दे दनादन मारे बेल्ट

खाटूश्याम जी मंदिर में मची भगदड़, 3 श्रद्धालुओं की मौत

उत्तर प्रदेश में मुख्यतः कितने प्रकार के वन पाए जाते हैं?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -