दिल्ली में फिर छाई 'आम आदमी पार्टी', मिली जबरदस्त जीत
दिल्ली में फिर छाई 'आम आदमी पार्टी', मिली जबरदस्त जीत
Share:

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आप का जलवा कायम है। आम आदमी पार्टी ने राजेंद्र नगर विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में 11 हजार से ज्यादा वोट के अंतर से जीत दर्ज की है। आप के प्रत्यशी दुर्गेश पाठक ने 11555 वोट के अंतर से जीत दर्ज की है। राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से MLA रहे राघव चड्ढा ने राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के पश्चात् विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। राघव चड्ढा के इस्तीफे से खाली हुई सीट पर हुए उपचुनाव में आप ने जीत की हैट्रिक लगा दी है। इससे पहले, वोटों की गिनती प्रातः 8 बजे आरम्भ हुई।

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ने सातवें राउंड की मतगणना में 5024 वोट से बढ़त बना ली है। आप को 17491, भाजपा को 12467 एवं कांग्रेस को 684 वोट मिले हैं। 6वें राउंड की मतगणना में आप प्रत्यशी दुर्गेश पाठक 2978 वोट से आगे। आप को 14080, भाजपा को 11102 और कांग्रेस को 586 वोट मिले। 5वे राउंड की मतगणना में आप के प्रत्याशी दुर्गेश पाठक 1153 वोट से आगे। आप के दुर्गेश को 11170, भाजपा के राजेश भाटिया को 10017 एवं कांग्रेस की प्रेम लता को 438 वोट मिले।

वही आप के प्रत्याशी दुर्गेश पाठक की बढ़त कम हो रही है। दुर्गेश पाठक अभी 1396 वोट से आगे चल रहे हैं। अब तक आप प्रत्याशी को 9494 और भाजपा के राजेश भाटिया को 8098, कांग्रेस की प्रेम लता को 369 वोट मिले हैं। तीसरे राउंड में भाजपा को आप से 145 वोट ज्यादा मिले। हालांकि, आप के प्रत्याशी दुर्गेश पाठक अब भी भाजपा प्रत्याशी पर 2120 वोट की बढ़त बनाए हुए हैं।

शिवसेना को बचाने मैदान में उतरी रश्मि ठाकरे, संजय राउत बोले- 'आना ही पड़ेगा चौपाटी में'

NCP सांसद मोहम्मद फैज़ल ने श्रीलंका को बेच डाली करोड़ों की मछलियां, अब CBI ने कसा शिकंजा

एकनाथ शिंदे बने महाराष्ट्र के CM!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -