नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस में कई यात्रियों की अचानक बिगड़ी तबियत
नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस में कई यात्रियों की अचानक बिगड़ी तबियत
Share:

बोकारो : नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस में 23 यात्रियों की अचानक तबियत बिगड़ गई। उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद रविवार सुबह बोकारो स्टील सिटी स्टेशन पर डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। डॉक्टरों के अनुसार, यात्रियों की तबियत फूड पॉइजनिंग के कारण बिगड़ी। गंभीर बीमार तीन यात्रियों को गोमो जंक्शन पर ही इलाज के लिए उतार लिया गया।

OBC आरक्षण: सुप्रीम कोर्ट ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सरकार को जारी किया नोटिस

यात्रियों ने की कार्यवाही की मांग 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दौरान बोकारो स्टेशन पर बीमार यात्रियों के परिजनों ने हंगामा किया। उन्होंने ट्रेन के कैटरिंग संचालक पर कार्रवाई की मांग की। इसके चलते करीब आधे घंटे की देरी के बाद राजधानी एक्सप्रेस बोकारो स्टेशन से रवाना हुई। बीमार हुए यात्री बोकारो स्टेशन पर उतरने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद 5 डॉक्टरों की टीम को यात्रियों के साथ ट्रेन से रवाना किया गया। राजधानी एक्सप्रेस के 9 कोच में यात्री बीमार हुए।

पुलवामा जिले में जारी है सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

अचानक बिगड़ी यात्रियों की तबियत 

जानकारी के मुताबिक यात्रियों के अनुसार, ट्रेन में ही मिलने वाले खाने को उन्होंने रात में खाया था। जिन लोगों ने चिकन खाया, उनकी तबियत बिगड़ गई। सभी को सुबह करीब 4 बजे से ही उल्टी और दस्त की शिकायत शुरू हो गई। इसके बाद गोमो जंक्शन पर तीन यात्रियों को उतार लिया गया। ट्रेन आगे बोकारो पहुंची तो 20 और यात्रियों ने तबियत खराब होने की शिकायत की।

दुनियाभर के इन देशों में रिलीज़ होगी पीएम मोदी की बायोपिक

सारदा चिटफंड मामला: बढ़ सकती है राजीव कुमार की मुश्किलें, CBI ने SC में लगाई अर्जी

जम्मू कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों की मुठभेड़, अब तक दो आतंकी ढेर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -