चुरू में भड़की हिंसा, ताड़फोड़ के साथ वाहनो को किया आग के हवाले
चुरू में भड़की हिंसा, ताड़फोड़ के साथ वाहनो को किया आग के हवाले
Share:

जयपुर। राजस्थान के चुरू शहर में गुरुवार देर रात गौवंश के कंकाल और अवशेष मिलने से तनाव फैल गया और गुस्साये लोगों ने आगजनी कर चक्का जाम किया। हालात तनावपूर्ण हैं और स्कूलों में छुट्टी घोषित कर शहर में धारा 144 लगा दी गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, चुरू की अग्रसेन कॉलोनी में देर रात गाय के कुछ कंकाल और अवशेष मिले। लोगों ने इसे देखा तो हंगामा शुरू हो गया और देखते ही देखते शहर के बड़े हिस्से में लोग सड़कों पर आ गए और आगजनी शुरू कर दी। एक बस और कुछ अन्य वाहन जला दिए गए।

बाजारों में तोड़फोड़ की गई और देर रात तक हंगामा चलता रहा। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से स्थिति को काबू में किया।शुक्रवार सुबह भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी और इसे देखते हुए स्कूलों में छुट्टी कर दी गईं। बाजार भी बंद रहे। यहां के विधायक और मंत्री राजेंद्र राठौड ने चुरू पहुंच कर लोगों को समझाया और घटना को निंदनीय बताया। इस बीच पुलिस ने दोषियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है।

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -