'ये जलालत भरा मंत्री पद मुझसे वापस ले लो...', राजस्थान के खेल मंत्री ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
'ये जलालत भरा मंत्री पद मुझसे वापस ले लो...', राजस्थान के खेल मंत्री ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
Share:

जयपुर: राजस्थान कांग्रेस में एक बार फिर अंतरकलह देखने को मिल रही है। बीते चार दिनों में चौथे MLA ने अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। खेल मंत्री अशोक चांदना ने सीएम गहलोत के प्रमुख सचिव कुलदीप रांका के खिलाफ पत्र लिखते हुए इस्तीफे की पेशकश की है। खेल मंत्री ने गुरुवार रात को ट्वीट करते हुए लिखा है कि, 'माननीय मुख्यमंत्री जी, मेरा आपसे व्यक्तिगत अुरोध है कि मुझे इस जलालत भरे मंत्री पद से मुक्त कर मेरे सभी विभागों का चार्ज कुलदीप रांका को दे दिया जाए, क्योंकि वैसे भी वो ही सभी विभागों के मंत्री हैं।' 

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के एक और MLA ने बुधवार को ही राजस्थान की गहलोत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल था। चित्तौड़गढ़ के बेगू से आने वाले कांग्रेस MLA राजेंद्र विधूडी ने कहा कि इस सरकार में कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा था कि इस सरकार में कोई विधायक चुनाव नहीं जीतेगा। सीएम अशोक गहलोत, पुलिस वालों को बूथ पर बैठाकर चुनाव जिता लेना और जीतने का नकली प्रमाण पत्र बना कर दे देना।

बेगू में सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस MLA ने कहा कि राज्य सरकार REET पेपर लीक केस की CBI जांच नहीं करवा रही है, क्योंकि मंत्री को जेल जाने से बचाना चाह रहे हैं। ऐसे ऐसे लोगों को मंत्री बना दिया जो चुनाव हार रहे हैं और दो-दो बार के जीते हुए MLA घूम रहे हैं। पुलिस थानों में तस्करी हो रही है, लेकिन कोई सुननेवाला नहीं है। वहीं, कांग्रेस से त्यागपत्र दे चुके डूंगरपुर के MLA और युवक कांग्रेस के प्रमुख गणेश घोघरा ने दिल्ली में कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल से मिलकर गहलोत सरकार के कामकाज की शिकायत की है, लेकिन इस्तीफा नहीं दिया है। 

IPL फाइनल में कौन करेगा 'गुजरात' का सामना ? बैंगलोर-राजस्थान की भिड़ंत से आज होगा फैसला

मात्र 12 हजार में Oppo ने पेश किया अपना नया स्मार्टफोन

एशिया कप हॉकी में भारत ने इंडोनेशिया को दी करारी मात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -