प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इस तरह देंखे
प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इस तरह देंखे
Share:

राजस्थान प्री डीएलएड एडमिशन एग्जाम का परिणाम जारी हो गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में परिणामों की घोषणा की गई। किन्तु परिणाम जारी होते ही आधिकारिक पोर्टल में तकनीकी खामी आने के कारण स्टूडेंट्स को रिजल्ट चेक करने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही इस सिलसिले में राजस्थान के एजुकेशन डिपार्टमेंट ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर जानकारी दी है। एजुकेशन डिपार्टमेंट ने ट्वीट कर कहा है कि 7 अक्टूबर को समसा सभागार, शिक्षा संकुल में प्री डी.एल.एड परीक्षा 2020 के नतीजे घोषणा कार्यक्रम का आयोजन शाम 4 बजे सुनिश्चित किया गया है। इस समारोह के चीफ गेस्ट शिक्षा राज्य मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा होंगे।

वही परिणाम के ऐलान होने के पश्चात् इसे आधिकारिक पोर्टल पर जारी किया जाएगा। कैंडिडेट्स आधिकारिक पोर्टल, predeled.com या predeled.in पर विजिट कर मेरिट लिस्ट, कट ऑफ मार्क्स व अपने स्कोर चेक कर सकेंगे। वही परिणाम चेक करने के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक पोर्टल, predeled.com पर जाएं। होमपेज पर राजस्थान प्री डीएलएड रिजल्ट 2020 लिंक पर क्लिक करें। अब एक नया टैब ओपन होगा। यहां कैंडिडेट्स अपने क्रेडेंशियल दर्ज कर लॉगइन करें। अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। इसे डाउनलोड करें एवं आगे उपयोग के लिए प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रखें।

आपको बता दें कि राजस्थान प्री डीएलएड एडमिशन एग्जाम का आयोजन 31 अगस्त, 2020 को प्रदेश के 33 शहरों में किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें करीब साढ़े 6 लाख कैंडिडेट्स सम्मिलित हुए थे। एग्जाम में सफल घोषित होने वाले कैंडिडेट्स के लिए काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग में भाग लेने के लिए कैंडिडेट्स को पंजीकरण कराना होगा। ऑफिशियल पोर्टल पर पंजीकरण लिंक शीघ्र ही उपलब्ध होगा।

कर्नाटक SC ने NLSIU बेंगलुरु को CLAT के आधार पर प्रवेश लेने का दिया निर्देश

सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका, यहां निकली है हजारों पदों के लिए वैकेंसी

पंजाब में पाना चाहते है सरकारी नौकरी, तो जल्द यहाँ करे आवेदन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -