हनुमान मंदिर की छत पर मांस पकाते थे ज़ाकिर और नाज़िम, परिसर में फेंकते थे हड्डियां... दोनों गिरफ्तार
हनुमान मंदिर की छत पर मांस पकाते थे ज़ाकिर और नाज़िम, परिसर में फेंकते थे हड्डियां... दोनों गिरफ्तार
Share:

जयपुर: राजस्थान के उदयपुर में एक हिन्दू मंदिर की छत पर 2 मुस्लिम युवकों द्वारा माँसाहारी भोजन बनाने का मामला सामने आया है। आरोपितों के नाम ज़ाकिर हुसैन और नाजिम शेख हैं। इन पर इल्जाम है कि इन्होंने माँस बनाने और खाने के बाद हड्डियों को मंदिर परिसर के अंदर ही फेंक दिया। इस मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शुक्रवार (6 मई 2022) की है।

 

भाजपा नेता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने मंदिर का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। उन्होंने सीएम अशोक गहलोत से मामले पर ध्यान देने का आग्रह किया है। वीडियो में गेट पर ‘जय श्री राम’ लिखे मंदिर के आगे पुलिस बल तैनात नज़र आ रहा है। हनुमान मंदिर की छत पर सिलेंडर गैस और चूल्हे पर बर्तन रखा नज़र आ रहे हैं। बर्तन को खोल कर दिखाए जाने पर नॉनवेज जैसा कुछ दिखता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 'आरोपित करीब 15 दिनों से मंदिर की छत पर ही रह रहे थे। इस दौरान वो लगातर मांसाहारी भोजन बना कर खा रहे थे।  स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पार्षद कुसुम पवार को दी थी।

लोगों के साथ पहुँच कर पार्षद ने वो पूरा सामान सड़क पर फिंकवा दिया था। बाद में मंदिर परिसर को पानी से धुलवाया गया। गिरफ्तार दोनों आरोपितों के संबंध में स्थानीय लोगों का मानना है कि वो बिहार से सड़क बनाने के लिए बुलाए गए श्रमिक हैं। आरोपितों को पहले भी मंदिर परिसर से जाने की चेतावनी दी गई थी, मगर वो नहीं माने। नगर निगम और स्मार्ट सिटी के अफसर भी दोनों आरोपितों को नहीं पहचानते। पकड़े गए आरोपित ने छत पर माँस बनाना स्वीकार किया है।

काले जादू के लिए बदमाश ने किया 6 वर्षीय बच्ची का अपहरण, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

ईद की सिंवई खिलाने डॉली को घर ले गया पप्पू खान, वहां कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला

काली कमाई करने वाले जूनियर साइंटिस्ट के लॉकर में भी मिला इतना सोना-चांदी, देखकर अफसर रह गए दंग

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -