गर्भवती महिला के पेट से बच्चा गायब !
गर्भवती महिला के पेट से बच्चा गायब !
Share:

जयपुर:  किसी अस्पताल से बच्चा गायब होने के मामले तो सामने आते रहे है, लेकिन किसी गर्भवती महिला के पेट से बच्चा गायब हो जाये तो आश्चर्य की बात होगी। हालांकि ऐसा होना बिल्कुल भी संभव नहीं है, फिर भी ऐसा ही एक मामला यहां सामने आया है। इस बात को जिसने भी सुना, उसने आश्चर्य जरूर किया कि ऐसा भी हो सकता है क्या।

मामला एक ऐसी महिला से जुड़ा हुआ है, जिसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। बताया गया है कि मृतक महिला गर्भवती थी, लेकिन जब मरने के बाद उसका पोस्टमार्टम कराया गया तो गर्भ में बच्चा ही नहीं मिला। चिकित्सक भी आश्चर्य में आ गये कि ऐसा कैसे हो सकता है। लेकिन बात कुछ ओर ही निकली। गांठ के कारण पेट फूला था. बताया गया है कि मृतक महिला के पास ममता कार्ड था और इसमें प्रसूति की भी संभावित तारीख लिखी हुई थी।

वह अपनी जांच कराने के बाद रिपोर्ट दिखाने के लिये चिकित्सक के पास पहुंची तो सही, लेकिन उसकी तबीयत ऐसी खराब हुई कि चिकित्सक को जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में भेजना पड़ा, लेकिन यहां के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दरअसल महिला की बच्चेदानी में गठान थी और इसीलिये उसका पेट फूला हुआ होकर गर्भवती होने का एहसास करा रहा था। मृतका का जब पोस्टमार्टम हुआ तो यह गठान आने का मामला साफ हुआ। अब यह पता लगाया जा रहा है कि ममता कार्ड में उसके प्रसूता होने को बताते हुये तारीख कैसे दे दी गई थी।

टीचर द्वारा दुष्कर्म कर उसे प्रेग्नेंट किया और फिर ...?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -