कांग्रेस MLA के बेटे समेत 4 पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज, खुद विधायक पर भी लगा था बलात्कार का इल्जाम
कांग्रेस MLA के बेटे समेत 4 पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज, खुद विधायक पर भी लगा था बलात्कार का इल्जाम
Share:

जयपुर: राजस्थान के दौसा जिले में कांग्रेस MLA जौहरी लाल मीणा के बेटे पर नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। इसी मामले में 4 अन्य लोग भी आरोपित बनाए गए हैं। इन सभी पर पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाने और उसे ब्लैकमेल करने का भी आरोप है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर के तफ्तीश शुरू कर दी है। सभी आरोपितों पर Pocso एक्ट व अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। घटना 24 फरवरी 2021 की बताई जा रही है।

स्थानीय मंडावर थाना प्रभारी के अनुसार, 'MLA के आरोपित बेटे का नाम दीपक है। उनके साथ एक नेतराम हैं। इन्होंने मेरे थानाक्षेत्र में आने वाले समलेटी पैलेस होटल में नशे का पदार्थ खिला कर एक नाबालिग के साथ सामूहिक बलात्कार किया। इस दौरान उसके (पीड़िता) के नग्न फोटो खींच लिए। उन्होंने दुबारा से वो अश्लील तस्वीरें दिखा कर पीड़िता को ब्लैकमेल किया। इस दौरान इन्होंने पीड़िता के घर में रखे 15 लाख 40 हजार रुपए और जेवरात भी ले लिए। साथ ही शिकायत करने पर परिवार को जान से मार देने की धमकी दी। इस मामले की तफ्तीश CO (DSP) महुवा द्वारा की जा रही है।'

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़िता की आयु 15 साल है। वो कक्षा 10 की स्टूडेंट है। पीड़िता अलवर के थूमड़ा निवासी विवेक शर्मा से फेसबुक के जरिए मिली थी। इसके बाद 24 फरवरी 2021 को विवेक शर्मा ने पीड़िता के साथ होटल में सामूहिक बलात्कार किया था। इसमें कांग्रेस MLA जौहरी लाल मीणा का बेटा दीपक व 2 अन्य आरोपित भी शामिल थे। बलात्कार का वीडियो मुख्य आरोपित विवेक ने ही बनाया था। इस वीडियो को दिखा कर विवेक ने कई बार पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और पैसे माँगे। मई 2021 में पीड़िता के घर में शादी थी। इसी दौरान विवेक की धमकियों से डर कर पीड़िता ने चुपचाप घर में शादी के लिए रखे 15 लाख 40 हजार रुपए विवेक को दे दिए। इस मामले की शिकायत अलवर के रैणी थाने में दर्ज की गई थी। पुलिस छानबीन करती हुई मुख्य आरोपित विवेक तक पहुँच गई। विवेक ने रुपए पीड़िता द्वारा देना स्वीकार कर लिया था।

पुलिस के सामने पैसे लेने की बात कबूल करने के बाद भी विवेक द्वारा पीड़िता को ब्लैकमेल करना और दुष्कर्म करना जारी रहा। जब पीड़िता की तबियत अक्सर खराब रहने लगी, तब उसकी माँ ने 24 मार्च 2022 को इसकी वजह पूछी। आखिरकार उसने सब कुछ अपनी माँ को सच-सच बता दिया। तब जाकर पीड़िता के परिजनों ने इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई। वहीं, इस पूरे मामले पर कांग्रेस MLA जौहरी लाल मीणा ने अपने बेटे को बेकसूर बताया है। उन्होंने कहा कि, 'मुझे इस मामले की जानकारी किसी ने फोन पर दी है। मेरे बेटे को झूठा फँसाया जा रहा है और वो बेकसूर है।'

बता दें कि अपने बेटे को निर्दोष बता रहे कांग्रेस MLA जौहरी लाल खुद भी दुष्कर्म केस में आरोपित रह चुके हैं। अप्रैल 2019 में एक विधवा महिला ने उन पर अपने साथ कई बार बलात्कार किए जाने का आरोप लगाया था। तब जौहरी लाल पर धारा 328, 384 और 376 IPC के तहत मामल दर्ज किया गया था। MLA का एक अन्य वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो उन दलितों के लिए काम न करने के लिए कह रहे थे, जिन्होंने उनको वोट नहीं दिया था।

हैवान बना बेटा! आधी रात को सो रहे माता-पिता के सिर पर पटका गैस सिलिंडर, हुई दर्दनाक मौत

नशे में धुत्त व्यक्ति ने तोड़ी गाँधी की मूर्ति, धरने पर बैठे कांग्रेसी कार्यकर्ता

पिता ने ही कई बार बनाया हवस का शिकार, बाप को जेल भेजा तो, माँ के आशिक ने किया बलात्कार

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -