झालावाड़: राजस्थान के झालावाड़ जिले के मंडावर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले घोड़ाखाल के पास टापरी यानी झोपड़ी बनाकर रहने वाले एक श्रमिक परिवार के 5 लोगों को बुधवार रात 12:30 बजे डंपर ने रौंद दिया। इस हादसे में पाँचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
ब्रजराज सिंह हेड कांस्टेबल चौकी मंडावर ने इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि घाटोली के रहने वाले सुरेश का परिवार मुनाफा के माध्यम से खेत पर मजदूरी करता था। रात 12:30 बजे तेज रफ़्तार से आ रहे एक डंपर ने उसके परिवार को रौंद दिया। इसमें सुरेश उसकी पत्नी सीताबाई पुत्र पवन कमलेश और बालिका निर्मला की जान चली गई। वहीं चालक मौके से फरार हो गया।
घटना में मृतक सुरेश के पुत्र दुर्गेश ने जानकारी देते हुए बताया कि वह पास में ही बाइक की रखवाली करने के लिए वहीं सो रहे थे। इसलिए बच गए। रात लगभग 12 बजे एक तेज रफ़्तार से आए डंपर ने उसके मम्मी-पापा औरर उनके तीन भाई बहन को कुचल दिया। इसमें सब की ही घटना स्थल पर ही मौत गई।
प्रेमिका के लिए कर डाला 9 माह की गर्भवती पत्नी को मार डाला, दोनों के साथ ही रहता था आरोपी पति
14 जुलाई को खुलेगा Zomato का IPO, इतना होगा शेयर प्राइस
Twitter मुद्दे पर बोले नए IT मंत्री अश्विनी वैष्णव- सभी को मानना होगा देश का कानून