राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर, 103 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर, 103 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
Share:

जयपुऱः राजस्थान की अशोक गेहलोत सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 103 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। इसके तहत वरिष्ठ IAS अधिकारी राजीव स्वरूप को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। राज्य के कार्मिक विभाग ने गुरुवार देर रात इन तबादलों व प्रशासनिक फेरबदल का आदेश निकाला। राज्य सरकार ने डीबी गुप्ता के स्थान पर राजीव स्वरूप को मुख्य सचिव बनाया है। इसी तरह अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य रोहित कुमार सिंह को गृह सचिव का कार्यभार सौंपा गया है। पहले इस पद पर राजीव स्वरूप थे। 

वहीं अखिल अरोड़ा को रोहित कुमार सिंह के स्थान पर चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग में सचिव नियुक्त किया गया है। कुल मिलाकर तीन अतिरिक्त मुख्य सचिव, पांच संभागीय आयुक्त व 15 जिला कलेक्टर के नाम इस ट्रांसफर लिस्ट में हैं। जानकारों के मुताबिक, गुप्ता को उनके पद से हटाए जाने का कोई तात्कालिक कारण स्पष्ट नहीं है क्योंकि ट्रांसफर लिस्ट में गुप्ता के नये पद के बारे में कुछ नहीं कहा गया है। गुप्ता इस वर्ष सितंबर में रिटायर होने वाले हैं।

वहीं नये मुख्य सचिव राजीव स्वरूप इसी वर्ष अक्तूबर में सेवानिवृत्त होंगे। सूत्रों का कहना है कि कोरोना वायरस संकट में बेहतर प्रबंधन के आधार पर ही स्वरूप व रोहित कुमार सिंह को नए पद पर नियुक्त किया गया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (उद्योग) सुबोध अग्रवाल को अब अतिरिक्त मुख्य सचिव (खान व पेट्रोलियम विभाग) नियुक्त किया गया है।

जल्द बाजार में होगी भारतीय कोरोना वैक्सीन, 12 स्थानों को ट्रायल के लिए किया गया चिन्हत

प्राइवेट ट्रेनों के संचालन पर उठे सवाल, यात्रियों की बढ़ सकती है समस्या

यहां पर पूरे राज्य में केवल 200 लोग है कोरोना से संक्रमित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -