कोरोना के कहर के बीच राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, साढ़े दस लाख कर्मचारियों का होगा फायदा
कोरोना के कहर के बीच राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, साढ़े दस लाख कर्मचारियों का होगा फायदा
Share:

जयपुर: कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में लागू लॉकडाउन के बीच शुक्रवार को एक राहत भरी खबर सामने आई है। राजस्थान सरकार ने अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता यानी डीए 5 फीसद बढ़ाने का ऐलान किया है। वित्त विभाग की तरफ से जारी किए गए आदेश के अनुसार, अब राज्य कर्मियों का डीए 12 प्रतिशत से बढ़कर 17 फीसद कर दिया गया है। डीए बढ़ोतरी का फायदा राज्य के करीब साढ़े दस लाख कार्मिकों को मिलेगा। 

उल्लेखनीय है कि राज्य में लगभग 7 लाख कर्मचारी और तक़रीबन साढ़े तीन लाख पेंशनभोगी हैं, जिन्हें डीए बढ़ोतरी का फायदा मिलेगा। हालांकि केंद्र सरकार की तुलना में राज्य कर्मचारियों को सरकार ने लगभग आठ माह की देरी के बाद इसका लाभ दिया है। एक जनवरी 2004 से पहले नियुक्त कर्मचारियों को 1 जुलाई 2019 से 29 फरवरी 2020 तक का महंगाई भत्ता उनके GPF फंड में जमा किया जाएगा।

जबकि 1 जनवरी 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को बकाया डीए का नकद फायदा मिलेगा। सभी कर्मचारियों को बढ़ाए गए डीए का नकद फायदा 1 मार्च 2020 से मिलेगा। जो कि 1 अप्रैल को मिलने वाले वेतन और पेंशन में इस वृद्धि के साथ मिलेगी। वित्त विभाग ने इसी हफ्ते डीए में बढ़ोतरी की फाइल मंजूरी के लिए सीएम अशोक गहलोत को भेजी थी। प्रस्ताव को स्वीकृति देने के बाद शुक्रवार को सीएमओ से फाइल वापस वित्त विभाग को भेज दी गई है।

आखिर क्यों फसल पकने में हो रही देरी ?

एक छोटी बच्ची का वीडियों संदेश पीएम मोदी ने किया शेयर, यहाँ देखे

कोरोना का खौफ, RBI ने अपने 50 कर्मचारियों को किया क्वारंटाइन

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -